Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की पल-पल की जानकारी को ट्रैक कर रहा जीपीएस, आयोग लेगा हाइटेक सिस्टम का सहारा
Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 24 Oct 2025 9:50 PM
bihar election 2025
Bihar Election 2025: चुनाव की पल-पल की जानकारी के लिए हाइटेक सिस्टम का सहारा चुनाव आयोग ले रहा है. एफएसटी की तीन टीम हर विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण कर रही है. करीब कुल 38 टीमें बनाई गई हैं, इन्हें आठ-आठ घंटे के अंतराल पर 24 घंटे क्षेत्र में भ्रमण करते रहना है. चुनावी प्रक्रिया को बेहतर बनाने के लिए जीपीएस मैपिंग का सहारा लिया जा रहा है.
Bihar Election 2025: चुनावी समर में जिम्मेदारी निभाने वाली सभी फ्लाइंग स्क्वाड टीमों (एफएसटी) की सरकारी गाड़ियां जीपीएस से लैस हैं. चुनावी प्रक्रिया को बेहतर बनाने के लिए जीपीएस मैपिंग का सहारा लिया जा रहा है. जीपीएस के जरिये अफसरों को चुनाव से जुड़े सभी अधिकारियों की गतिविधियों की एक-एक पल की जानकारी मिल रही है. वहीं जिला निर्वाचन अधिकारी का कहना है कि चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित कराने के साथ हाइटेक सिस्टम का सहारा लिया जा रहा है, ताकि चुनाव में पल-पल की जानकारी मिलती रहे. जीपीएस के जरिये अधिकारी यह पता कर लेंगे कि कौन सी टीम किस जगह पर भ्रमण कर रही है. उसकी रिपोर्टिंग किन क्षेत्रों की है और वाहन में लगा जीपीएस क्या स्टेटस बता रहा है.
एक विधानसभा में एफएसटी की तीन टीम कर रही भ्रमण
जानकारों के अनुसार एफएसटी की तीन टीम हर विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण कर रही है. करीब कुल 38 टीमें बनाई गई हैं, इन्हें आठ-आठ घंटे के अंतराल पर 24 घंटे क्षेत्र में भ्रमण करते रहना है. इनका उद्देश्य राजनीति पार्टियों, प्रत्याशियों की हर गतिविधियों पर नजर रखना है. जीपीएस लगाये जाने का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि अगर चुनाव कंट्रोल रूम में कहीं से किसी प्रकार की आचार संहिता के उल्लंघन की सूचना मिलती है तो एफएसटी को ट्रैक कर लोकेशन पर भेज दिया जायेगा. फिर वहां सुरक्षाबलों की मदद से आगे की कार्रवाई होगी.
विधानसभा चुनाव को लेकर अलर्ट मोड में पुलिस
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में आ गया है. पुलिस अधीक्षक बगहा सुशांत कुमार सरोज के निर्देशानुसार जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने विशेष सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है. एसपी के नेतृत्व में बैंकिंग, प्रतिष्ठानों, बाजार क्षेत्रों और यातायात व्यवस्था की सघन जांच की जा रही है. पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा बैंक और वाहनों की नियमित जांच की जा रही है. चुनाव को लेकर जिले में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार गश्ती कर रही है. संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










