Bihar Election 2025: बीजेपी का चुनावी गीत लॉन्च, मोदी-नीतीश की जोड़ी और विकास योजनाओं पर फोकस
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 17 Jul 2025 8:14 PM

Bihar BJP Song: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बीजेपी ने अपना आधिकारिक चुनावी गीत जारी कर दिया है. साढ़े तीन मिनट के इस गाने में पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार की जोड़ी के साथ एनडीए सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को पेश किया गया है.
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी ने अपना आधिकारिक चुनावी गीत जारी कर दिया है. करीब साढ़े तीन मिनट के इस कैंपेन सॉन्ग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रमुखता से दिखाया गया है. गीत के बोल हैं- ‘गरीबन के पीएम आवत बानी, सुनी बढ़त बिहार के कहानी, आगे बढ़ता रहे बिहार, फिर से एनडीए सरकार’, जो सीधे तौर पर एनडीए की वापसी की मांग को रेखांकित करता है.
गाना में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का गुणगान
इस गाने के जरिए बीजेपी ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का गुणगान किया है. खास तौर पर नीतीश सरकार द्वारा महिलाओं को नौकरियों में 35% आरक्षण, पेंशन में बढ़ोतरी, शिक्षा व्यवस्था में सुधार, छात्राओं को साइकिल योजना और गांव-गांव में स्कूल खोलने जैसे कार्यों को उजागर किया गया है.
गीत में केंद्र सरकार की बड़ी योजनाओं का भी जिक्र
गीत में बिहार के विकास को लेकर चल रही केंद्र सरकार की बड़ी परियोजनाओं का भी जिक्र है. इसमें एक्सप्रेसवे, हाइवे निर्माण, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत योजना, और विभिन्न शहरों में नए एयरपोर्ट शुरू करने की योजनाओं को दिखाया गया है. इन योजनाओं के जरिए बीजेपी ने अपने विकास के एजेंडे को जनता के सामने पेश किया है.
वीडियो में इन नेताओं को मिली जगह
वीडियो में पीएम मोदी और नीतीश कुमार के साथ-साथ बिहार के दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को भी स्थान दिया गया है. इससे यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि बीजेपी नीतीश कुमार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है.
भाजपा के इस चुनावी गीत को सोशल मीडिया समेत विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किया जा रहा है. पार्टी का मकसद है कि बिहार की जनता तक एनडीए सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी पहुंचे ताकि 2025 के चुनाव में इसका राजनीतिक लाभ उठाया जा सके.
Also Read: अमृत भारत एक्सप्रेस से 18 जुलाई को मुफ्त अयोध्या यात्रा, बिहार के इस स्टेशन से खुलेगी ट्रेन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए