Bihar Drowning: पटना में स्नान के दौरान 4 लड़की गंगा में बही, खोज में जुटी SDRF की टीम

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन
Children Drowned

Children Drowned

Bihar Drowning: गंगा स्नान के दौरान चार लड़कियां गंगा नदी में डूबने लगी, जिसके बाद आस – पास के लोगों के लोगों की मदद से तीन बच्चियों को बचा लिया गया है. हालांकि, एक बच्ची की खोज अभी भी जारी है. इसका फिलहाल कोई सुराज नहीं लगा है.

विज्ञापन

Bihar Drowning: पटना. राजधानी पटना से सटे इलाके फतुहा से निकल कर सामने आ रहा है. जहां गंगा स्नान के दौरान चार लड़कियां गंगा नदी में डूबने लगी, जिसके बाद आस – पास के लोगों के लोगों की मदद से तीन बच्चियों को बचा लिया गया है. हालांकि, एक बच्ची की खोज अभी भी जारी है. इसका फिलहाल कोई सुराज नहीं लगा है. इस घटना के बाद एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंच बच्ची की खोज में लगी हुई है.

सोमवारी पर करने आयी थी गंगा स्नान

ये बच्ची सावन सोमवारी होने के नाते गंगा स्नान कर बाबा महादेव की पूजा करने आई थी. तभी पांव फिसलने की वजह से गहरे पानी में चली गई. इनमें किसी को भी तैरने नहीं आता था. लिहाजा ये डूबने लगी, तभी पास में मौजूद कुछ लोगों ने इनको डूबता देखा, तो फिर नदी में छलांग लगाकर सके बाल और कपड़े के सहारे बचाया. ये सभी फतुहा प्रखंड के बांकीपुर गोरख मोहल्ले के रहने वाले हैं.

तीन को बचाया गया

डूबने से बचाए गए तीनों किशोरी सीमा, गुड़िया और दुर्गा बहन किशू कुमारी के डूबने से काफी हताश है. सोमवार को कटैया घाट पहुंचे. फतुहा थाना क्षेत्र के बांकीपुर गोरख निवासी संजीत साहू की 16 वर्षीय पुत्री किशु कुमारी की खोज जारी है. बाबा भोलेनाथ को जल चढ़ाने के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु कटैया गंगा घाट पहुंचे थे. चारों किशोरी एक साथ हाथ पकड़ कर स्नान कर रहे थे. इसी दौरान तेज धारा के कारण अचानक चारों पानी में बहने लगी.

Also Read: Patna Airport: पटना एयरपोर्ट से 24 साल बाद शुरू होगी अंतरराष्ट्रीय उड़ान, इन देशों के लिए हवाई सेवा जल्द

एक की तलाश में जुटी एसडीआरएफ

घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने किसी को बाल तो किसी के कपड़े पकड़कर तो बचा लिया, लेकिन एक किशोरी को नहीं निकाल सके. इससे एक किशोरी गंगा में डूब गई. उसका अभी तक कुछ पता नही चल सका है. परिजनों ने बताया कि किसी को तैरना नहीं आता था. इस कारण चारों किशोरी पानी में डूबने लगे थे. घटना की खबर मिलते ही थानाध्यक्ष रूपक कुमार अंबुज दल-बल के साथ पहुंचकर सहयोग में जुटे. मौके पर एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया है. सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने डूबी किशोरी को खोजने में जुट चुकी है.

विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन