डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने PM मोदी की मां के अपमान को बताया हर भारतीय का अपमान, विपक्ष से कर दी ये बड़ी मांग 

Published by : Nishant Kumar Updated At : 02 Sep 2025 3:17 PM

विज्ञापन

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (फोटो: सोशल मीडिया)

Bihar Deputy CM Samrat Choudhary: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कांग्रेस और महागठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि पीएम मोदी की मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणी लोकतंत्र को शर्मसार करने वाली घटना है. उन्होंने इसे हर भारतीय का अपमान बताया और विपक्ष से माफी की मांग की. सम्राट ने कहा कि बिहार की जनता प्रधानमंत्री के साथ मजबूती से खड़ी है.

विज्ञापन

Bihar Deputy CM on Opposition: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कांग्रेस और महागठबंधन पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर विपक्ष ने न सिर्फ राजनीतिक मर्यादा लांघी है बल्कि पूरे लोकतंत्र को शर्मसार किया है.

सम्राट चौधरी ने क्या कहा ? 

सम्राट चौधरी ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा,“हमें भी बहुत दुख है कि कांग्रेस और महागठबंधन ने इस तरह से लोकतंत्र को शर्मसार किया है. हम भी उस दर्द का एहसास कर सकते हैं जिससे प्रधानमंत्री गुजर रहे होंगे. लोकतंत्र को शर्मसार करने वाली कोई और घटना इससे ज़्यादा दुर्भाग्यपूर्ण नहीं हो सकती कि एक राजनीतिक संगठन द्वारा प्रधानमंत्री की मां के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया हो.”

ऐसी भाषा है हर भारतीय का अपमान: सम्राट चौधरी 

सम्राट चौधरी ने कहा कि राजनीति में विचारों का मतभेद और वैचारिक संघर्ष अलग बात है, लेकिन निजी स्तर पर जाकर किसी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना बेहद निंदनीय है. यह भारतीय संस्कृति और परंपरा के खिलाफ है. सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिर्फ एक व्यक्ति नहीं बल्कि पूरे देश की उम्मीदों के प्रतीक हैं और उनकी मां के प्रति इस तरह की भाषा का इस्तेमाल हर भारतीय का अपमान है.

Also read: PM मोदी की बातों को सुनकर भावुक हुए दिलीप जायसवाल, प्रधानमंत्री बोले- RJD कांग्रेस को मांगनी चाहिए माफी

विपक्ष से कर दी ये बड़ी मांग 

बिहार के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस बयान से पूरा राज्य मर्माहत है और बिहार की जनता प्रधानमंत्री मोदी के साथ मजबूती से खड़ी है. उन्होंने कांग्रेस और महागठबंधन से तत्काल माफी मांगने की मांग की. सम्राट चौधरी ने कहा कि विपक्ष की हताशा और निराशा इस तरह की टिप्पणियों से साफ झलक रही है. जनता अब सब कुछ समझ चुकी है और आने वाले चुनाव में इसका जवाब देगी. उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी हाल में अभद्र राजनीति को स्वीकार नहीं करेगी.

विज्ञापन
Nishant Kumar

लेखक के बारे में

By Nishant Kumar

Nishant Kumar: निशांत कुमार पिछले तीन सालों से डिजिटल पत्रकारिता कर रहे हैं. दैनिक भास्कर के बाद राजस्थान पत्रिका के डिजिटल टीम का हिस्सा रहें. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल-इंटेरनेशनल और स्पोर्ट्स टीम में काम कर रहे हैं. किस्सागोई हैं और देश-विदेश की कहानियों पर नजर रखते हैं. साहित्य पढ़ने-लिखने में रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन