Bihar Crime: पटना से STF ने 40 लोगों को किया गिरफ्तार, गेसिंग अड्डे पर कर रहे थे सट्टेबाजी
Published by : Aniket Kumar Updated At : 02 Mar 2025 2:16 PM
बिहार पुलिस (प्रतीकात्मक)
Bihar Crime: बिहार के पटना से पुलिस और एसटीएफ की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए गेसिंग अड्डे से 40 लोगों को गिरफ्तार किया है. इन लोगों के पास से कैश समेत कई सामान बरामद हुए हैं. सभी से पूछताछ जारी है. पढे़ं पूरी खबर…
Bihar Crime: बिहार की राजधानी पटना के सालिमपुर अहरा इलाके में पुलिस ने छापेमारी करते हुए गेसिंग अड्डे से 40 लोगों को गिरफ्तार किया है. साथ ही पुलिस ने मौके से 16371 रुपये कैश, 10 मोबाइल फोन, 1 कैलकुलेटर और अन्य सामान बरामद किया है. पटना पुलिस ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए मामले की जानकारी दी है. जानकारी के अनुसार, गेसिंग अड्डे को पुलिस ने कुछ दिन पहले बंद करवा दिया था. लेकिन, आरोपियों ने इसे फिर चालू कर लिया. वरीय अधिकारियों को जब मामले की जानकारी मिली तो शनिवार को पुलिस और एसटीएफ की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की. बता दें, पुलिस ने एक महीने के भीतर दूसरी बार छापेमारी कर गेसिंग अड्डे को बंद कराया है.
40 लोगों को किया गिरफ्तार
मामले को लेकर पटना के गांधी मैदान थाने में केस दर्ज किया गया है. रिपोर्ट के अनुसार, दो लोग पार्टनरशिप में गेसिंग अड्डा चला रहे थे. आरोपियों में एक का नाम दीपू और दूसरे का नाम संतोष है. इनके अड्डे पर दिनभर लोगों की भीड़ रहती है. इससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी होती थी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गांधी मैदान थाने को इसकी भनक नहीं लगी थी. सेंट्रल एसपी को गुप्त सूचना मिली कि गेसिंग अड्डा बड़े स्तर पर चलाया जा रहा है. सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छापेमारी की और 40 लोगों को मौके से गिरफ्तार किया है. फिलहाल गिरफ्तार सभी 40 लोगों से गांधी मैदान थाने में पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि मामले में जो भी लोग दोषी होंगे, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
पटना में छापेमारी की दूसरी खबर
बीते 23 फरवरी को राजधानी पटना के मालसलामी थाना क्षेत्र के नूरुद्दीन गंज में पुलिस ने संचालित हो रहे अवैध गेसिंग कूपन अड्डे पर छापेमारी करते हुए 13 जुआरियों को हिरासत में लिया था. पुलिस ने उस दौरान मौके से एक स्कूटी, 7 मोबाइल फोन, कैलकुलेटर और भारी मात्रा में अवैध लॉटरी और गेसिंग कूपन जब्त किए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aniket Kumar
अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










