पटना में RJD नेता की हत्या, बदमाशों ने होटल में घुसकर गोलियों से भूना

Updated:
विज्ञापन

मृतक की फाइल फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar Crime: पटना के चित्रगुप्त नगर में अपराधियों ने आरजेडी नेता और प्रॉपर्टी डीलर राजकुमार राय उर्फ आला राय की गोली मारकर हत्या कर दी. बदमाशों ने होटल के अंदर घुसकर उन्हें गोलियों से भूना. मामले की जांच कर रही पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

विज्ञापन

Bihar Crime: पटना में अपराधियों ने आरजेडी नेता और प्रॉपर्टी डीलर राजकुमार राय उर्फ आला राय की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना बुधवार देर शाम चित्रगुप्त नगर थाना इलाके की है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजकुमार राय जैसे ही अपनी गाड़ी से घर के पास पहुंचे वैसे ही पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. गोली लगने के बाद राजकुमार राय जान बचाने के लिए पास के ही एक होटल में घुस गए, लेकिन बदमाशों ने उनको नहीं छोड़ा और उनका पीछा करते हुए अंदर तक पहुंचे और होटल में कई राउंड फायरिंग की.

विज्ञापन

घटनास्थल से 6 खोखे बरामद

वारदात की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल राजकुमार राय को तत्काल पीएमसीएच ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने घटनास्थल से 6 खोखे बरामद किए हैं. पटना पूर्वी के एसपी परिचय कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर छानबीन की. प्राथमिक जांच के बाद उन्होंने बताया कि मृतक राजकुमार राय का राजनीतिक पार्टी के साथ कनेक्शन था और वह प्रॉपर्टी डीलिंग का भी काम करते थे.

8 से 10 राउंड फायरिंग

मृतक के परिजनों का आरोप है कि अपराधियों ने 8 से 10 गोलियां चलाईं. मृतक की बहन शिला देवी के अनुसार उनका भाई इस बार राघोपुर से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था. बहन ने चेतावनी दी है कि अगर अपराधियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो वो लोग शव को सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन करेंगे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

जांच में जुटी पुलिस

वारदात के बाद पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर जब्त कर ली है. जांच के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है. इस मामले में एसपी का कहना है कि हत्या के पीछे राजनीतिक रंजिश है या प्रॉपर्टी विवाद, यह जांच के बाद ही साफ होगा.

इसे भी पढ़ें: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1.13 करोड़ लाभार्थियों को जारी की बढ़ी हुई राशि

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन