Bihar Crime: बिहार में युवक की बेरहमी से हत्या, घर से बुलाकर अपराधियों ने कनपटी और गर्दन में मारी गोली
Published by : Preeti Dayal Updated At : 13 Jun 2025 2:02 PM
पटना में क्राइम से जुड़ा फोटो
Bihar Crime: बिहार में अपराधियों का लगातार तांडव देखने के लिए मिल रहा है. इस बीच बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आई है जहां, युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई. अपराधियों ने युवक को घर से बुलाकर कनपटी और गर्दन पर गोली मारी. इधर, घटना को लेकर जांच में पुलिस जुटी है.
Bihar Crime: बिहार में आपराधिक मामलों को लेकर कई बार विधि-व्यवस्था पर सवाल उठाए जाते हैं. अपराधियों की ओर से ताबड़तोड़ आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है. इस बीच राजधानी पटना में अपराधियों ने एक युवक की बेरहमी से हत्या की. जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. युवक को कनपटी और गर्दन में अपराधियों की ओर से गोली मारी गई, जिसके बाद उसकी दर्दनाक मौत हो गई. इधर, इस घटना के बाद पुलिस पूरी तरह हरकत में आ गई है और अपराधियों की धर-पकड़ में जुट गई है.
घर से बुलाकर मारी गोली
गोलीबारी की घटना को पटना के दानापुर में अंजाम दिया गया. युवक की पहचान सुल्तानपुर त्रिमूर्ति नगर निवासी संतोष कुमार के बेटे श्रवण कुमार (17 वर्ष) के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि, युवक अपने तीन दोस्तों के साथ बाइक से निकला था. इस दौरान युवक को डॉ. डी राम डीएवी पब्लिक स्कूल के पास अपराधी ने बुलाया. जिसके बाद किसी बात को लेकर खूब बहस भी हुई. देखते ही देखते अपराधी ने पिस्टल निकालकर श्रवण कुमार को कनपटी और गर्दन में गोली मारी. इस घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए.
अपराधियों की धर-पकड़ में जुटी पुलिस
घटना के बाद श्रवण कुमार के दोस्तों ने उसे बाइक पर सवार कर इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल ले गए. जहां, डॉ. केशव ने जख्मी को इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया. लेकिन, फिर भी परिजनों ने श्रवण को इलाज के लिए राजा बाजार स्थित पारस अस्पताल में भर्ती कराया. इधर, घटना की सूचना पर सिटी एसपी , एएसपी व थानाध्यक्ष पीके भारद्वाज पहुंच कर छानबीन करने में जुट गए हैं. घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया गया है. सिटी एसपी ने बताया कि, जख्मी किशोर की इलाज के दौरान मौत हो गई है. बदमाशों की पहचान कर ली गई है और जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
(पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










