CM Nitish Kumar: मुख्यमंत्री ने जारी किया 271 करोड़ 15 लाख रुपये की राशि, बिहार के इन लोगों को मिला फायदा…

Published by : Preeti Dayal Updated At : 13 Jun 2025 1:22 PM

विज्ञापन

सीएम नीतीश कुमार की फोटो

CM Nitish Kumar: चुनावी साल में एक के बाद एक बड़े तोहफे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से दिए जा रहे हैं. इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना और मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लाभुकों के खाते में 271 करोड़ 15 लाख रूपये की राशि जारी कर दी है.

विज्ञापन

CM Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना एवं मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लाभुकों के खाते में 271 करोड़ 15 लाख रुपये की राशि का डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरण किया. आज के इस कार्यक्रम में पांच सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के कुल 61 लाख 29 हजार 548 लाभुकों को 254 करोड़ 45 लाख 5 हजार 900 रुपये और मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के 85 हजार 556 लाभुकों को 16 करोड़ 70 लाख 33 हजार रूपये की राशि हस्तंतरित की गई.

सीएम नीतीश ने जताई खुशी

कुल मिलाकर 62 लाख 15 हजार 104 लाभुकों को कुल 271 करोड़ 15 लाख 38 हजार 900 रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई. इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि, खुशी की बात है कि, आज कुल 62,15,104 लाभुकों को 271,15,38,900 रुपये की राशि हस्तानांतरित की गयी है, जिसमें इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना और इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के अन्तर्गत केन्द्र सरकार की ओर से 93.50 करोड़ और राज्य सरकार की ओर से 87.55 करोड़ की राशि सम्मिलित है.

‘केंद्र का मिल रहा सहयोग’

इसके अलावा राज्य सरकार की ओर से संचालित योजनाओं बिहार निःशक्तता योजना, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना और मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना अन्तर्गत राज्य सरकार की ओर से कुल 90.08 करोड़ की राशि दी जा रही है. सीएम नीतीश ने कहा कि, केन्द्र सरकार का भी सभी क्षेत्रों में पूरा सहयोग मिल रहा है. इन योजनाओं में भी केन्द्र सरकार द्वारा राशि प्रदान की गई है. समाज कल्याण विभाग द्वारा जो सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनायें चलाई जा रही हैं, उसका लाभ लोगों को मिल रहा है. समाज कल्याण विभाग सभी सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के संबंध में लोगों को अवगत कराये और इसका लाभ लोगों को मिलता रहे.

Also Read: डिमांड पर बुलाई जाती थी लड़कियां, कोड वर्ड में लिखा होता था नाम और रेट, मुजफ्फरपुर देह व्यापार मामले में बड़ा खुलासा

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन