डिमांड पर बुलाई जाती थी लड़कियां, कोड वर्ड में लिखा होता था नाम और रेट, मुजफ्फरपुर देह व्यापार मामले में बड़ा खुलासा

Published by : Preeti Dayal Updated At : 13 Jun 2025 12:17 PM

विज्ञापन

देह व्यापार से जुड़ा सांकेतिक फोटो

Bihar News: मुजफ्फरपुर जिले में देह व्यापार से जुड़े मामले में बड़ा खुलासा हो गया है. पुलिस की ओर से होटल में देह व्यापार के लिए भेजी जाने वाली 15 और लड़कियों को चिह्नित किया जा रहा है. खबर है कि, डिमांड मिलने पर दूसरे जिले से भी लड़किया बुलाई जाती थी. इस रैकेट में कई पढ़ी-लिखी लड़कियों के भी जुड़े होने की जानकारी पुलिस को मिली है.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में पिछले दिन देह व्यापार से जुड़ा मामला सामने आया था. इस मामले से जुड़ा बड़ा खुलासा अब हो गया है. दरअसल, पुलिस की ओर से मामले में ताबड़तोड़ छानबीन की जा रही है, जिसके कारण कई बातें सामने आ रही है. शहर के होटलों में देह व्यापार के लिए पड़ोस के पांच जिला सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, दरभंगा, समस्तीपुर और वैशाली जिले से भी लड़कियों को बुलाते थे. देह व्यापार के इस रैकेट में कई पढ़ी-लिखी लड़कियों के भी जुड़े होने की जानकारी पुलिस को मिली है. जिले में देह व्यापार का नेटवर्क चला रहे दंपती डिमांड आने पर गाड़ी भेजकर लड़कियों को बुलाते थे. फिर, अगली सुबह वापस घर छोड़वा देते थे. पुलिस दिलीप कुमार कुशवाहा और उसकी पत्नी किरण कुमारी के मोबाइल में मिले और 15 लड़कियों की फोटो को चिह्नित करने में जुटी हुई है. ये लड़कियां कौन हैं और किस जिले की रहने वाली हैं, उनके नाम-पते का सत्यापन कर रही है.

कोड वर्ड में नाम और लिखा होता था रेट

इधर, होटल के मैनेजर को जो लड़कियों का फोटो उपलब्ध करवाया गया था, उसमें 14 साल की मासूम से लेकर 40 साल की महिलाएं थी. व्हाट्सएप चैटिंग में कोड वर्ड में नाम और उसका वन नाइट का रेट लिखा गया था. इसके अलावा देह व्यापार से जुड़ा कई कॉल रिकॉर्डिंग भी पुलिस को मिला है. उनका मानना है कि, यह नेटवर्क शहर के सिर्फ दो होटलों तक ही नहीं सिमटा था. दिलीप कुशवाहा का शहर के कई हाई प्रोफाइल और व्हाइट कॉलर लोगों से भी संपर्क था. उनको भी लड़कियां सप्लाई किये जाने की पुलिस को जानकारी मिली है. इस बिंदु पर भी पुलिस टेक्निकल और मैनुअल इनपुट के आधार पर साक्ष्य इकट्ठा कर रही है.

देह व्यापार नहीं करने पर रखा जाता था भूखा

खबर की माने तो, देह व्यापार के दलदल में फंसी एक महिला ने पुलिस की पूछताछ में बताया था कि, उसको स्टेशन रोड से झांसा देकर ऑटो चालक लक्ष्मण पासवान लाया था. पहले दो-चार दिन जब उस पर देह व्यापार करने का दबाव बनाया गया तो वह इनकार कर दी. इसके बाद उसको कमरे में बंद करके भूखा रखा जाता था. बेरहमी से पिटाई करता था. उसका पति से तलाक हो गया था. मजबूरन वह देह व्यापार के धंधे में आ गई.

मकान मालिक और होटल संचालक को पुलिस ने बनाया आरोपी

दिलीप कुमार कुशवाहा छोटी कल्याणी चौक के जिस मकान में देह व्यापार का धंधा चलाता था उसके मालिक राहुल कुमार, होटल सेंट्रल पार्क के मालिक बसंत सिंह और होटल सुभद्रा पैलेस के मालिक अभिषेक कुमार को भी नामजद आरोपी बनाया है. नगर थानेदार इंस्पेक्टर शरत कुमार के बयान पर इमरोल ट्रैफिकिंग एक्ट में दर्ज प्राथमिकी में कुल आठ आरोपी बनाये गए हैं. जिसमें पांच को पुलिस गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है.

Also Read: Patna News: मानसून की एंट्री से पहले पटना में बड़ी तैयारी, जलजमाव से निपटने के लिए बना खास प्लान

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन