मुजफ्फरपुर के तीन नेताओं को लोजपा (RV) में मिली नई जिम्मेदारी, विशाल बने प्रदेश महासचिव
विशाल बने प्रदेश महासचिव | Prabhat Khabar Network
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने मुजफ्फरपुर के तीन नेताओं को प्रदेश संगठन में महत्वपूर्ण पद सौंपे हैं. विशाल कुमार प्रदेश महासचिव बने हैं, जबकि किशोर कुंदन और आकाश वशिष्ठ को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है. इन नियुक्तियों से संगठन को मजबूत करने और पार्टी के लक्ष्यों को आगे बढ़ाने की उम्मीद है.
LJP Appointment: मुजफ्फरपुर जिले के तीन नेताओं को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश संगठन में अहम जिम्मेदारी दी गयी है. पटना स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में छह सितंबर को आयोजित विशेष कार्यक्रम में इन नेताओं का मनोनयन किया गया.
आपके शहर में
राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के निर्देश और पिछड़ा-अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रकाश चंद्र के मार्गदर्शन में यह मनोनयन किया गया. प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने जिले के विशाल को प्रदेश महासचिव तथा किशोर कुंदन और आकाश वशिष्ठ को प्रदेश सचिव के पद पर मनोनीत किया.
तीन नेताओं को मिली नयी जिम्मेदारी
पार्टी के प्रदेश संगठन में जिम्मेदारी मिलने के बाद तीनों नेताओं से संगठन को मजबूत करने की अपेक्षा की गयी है. उन्हें जमीनी स्तर पर पार्टी की पकड़ को और मजबूत करने तथा पार्टी के दीर्घकालिक लक्ष्यों को पूरा करने के लिए निष्ठा से काम करने का दायित्व दिया गया है.
चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प
तीनों नेताओं को पार्टी के राजनीतिक संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी दी गयी है. इसमें चिराग पासवान को बिहार के मुख्यमंत्री पद तक पहुंचाने के संकल्प को जनता के बीच ले जाने पर जोर दिया गया.
कार्यक्रम में कई वरिष्ठ पदाधिकारी रहे मौजूद
मनोनयन कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव मनोज कुमार, राष्ट्रीय महासचिव शंकर शर्मा और प्रदेश संगठन मंत्री ललन कुमार टाटी समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे.
यह भी पढ़ें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए