तीन दिनों से लापता 40 वर्षीय व्यक्ति का नहीं मिला सुराग, बूढ़ी गंडक किनारे मिली चप्पल

Updated:
विज्ञापन

मुशहरी थाना

मुशहरी में तीन दिनों से लापता 40 वर्षीय शिवचंद्र पासवान का कोई सुराग नहीं मिल पाया है. बूढ़ी गंडक नदी के किनारे उनकी चप्पल मिलने के बाद परिजनों ने नदी में डूबने की आशंका जताई है. पुलिस और एसडीआरएफ की टीम लगातार तलाश कर रही है.

विज्ञापन

Mushahari Missing Case: मुशहरी थाना क्षेत्र के धोबहा गांव से लापता एक व्यक्ति का तीन दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है. नदी किनारे चप्पल मिलने के बाद परिजनों ने उसके बूढ़ी गंडक नदी में डूबने की आशंका जतायी है. इस आशंका के आधार पर मुशहरी थाना पुलिस, एसडीआरएफ की टीम और स्थानीय गोताखोर लगातार दो दिनों से नदी में उसकी तलाश कर रहे हैं. रविवार तक खोज अभियान में कोई सफलता नहीं मिली.

आपके शहर में

विज्ञापन

लापता व्यक्ति की पहचान धोबहा गांव निवासी हरिचंद पासवान के 40 वर्षीय पुत्र शिवचंद्र पासवान के रूप में हुई है. शिवचंद्र चार सितंबर को घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा.

पांच सितंबर को दर्ज करायी गुमशुदगी की शिकायत

शिवचंद्र के घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने काफी खोजबीन की. जब उसका कोई पता नहीं चला तो पांच सितंबर को स्वजनों ने मुशहरी थाना में आवेदन देकर गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करायी.

इसी दौरान राजवाड़ा घाट स्थित बूढ़ी गंडक नदी के किनारे शिवचंद्र की चप्पल मिली. इसके बाद परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. चप्पल मिलने के बाद उसके नदी में डूबने की आशंका जतायी गयी.

एसडीआरएफ और गोताखोर कर रहे तलाश

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम की मदद से नदी में खोज अभियान शुरू कराया. रविवार को भी पूरे दिन नदी में खोजबीन जारी रही, लेकिन लापता व्यक्ति का कोई पता नहीं चल सका.

पुलिस ने कहा- तलाश जारी

थानाध्यक्ष सुबोध कुमार मेहता ने बताया कि परिजनों की ओर से गुमशुदगी का आवेदन दिया गया है. नदी किनारे चप्पल मिलने के बाद व्यक्ति के डूबने की आशंका जतायी गयी है. एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश जारी है.

यह भी पढ़ें

कुड़हनी में 35 लाख की जमीन धोखाधड़ी मामले में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बताया पूरा मामला

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन