Patna: आपसी रंजिश में महिला को मारी गोली, एम्स में इलाज जारी, पुलिस कर रही मामले की जांच…

Updated:
विज्ञापन
bihar crime news

Bihar Crime News: अपराधियों की गोली से घायल महिला की पहचान जमालपुर गांव निवासी अशोक सिंह की पत्नी लालसा देवी के रूप में हुई है. यह मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है जहां महिला को गोली मारने की बात सामने आ रही है.

विज्ञापन

Bihar Crime News: राजधानी पटना में अपराधी खुलेआम वारदातों को अंजाम दे रहे हैं. प्रतिदिन पटना से अपराध का मामला सामने आ रहा है. इसी क्रम में एक ताजा मामला राजधानी पटना से सटे नौबतपुर से आया है, जहां आपसी रंजिश में अपराधियों ने एक महिला को गोली मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया है. घटना नौबतपुर थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव की बताई जा रही है.

ये भी पढ़ें: छपरा में बाढ़ के साथ गांव में पहुंचा अजगर, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ले गई चिड़ियाघर

बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने पटना एम्स किया रेफर

अपराधियों की गोली से घायल महिला की पहचान जमालपुर गांव निवासी अशोक सिंह की पत्नी लालसा देवी के रूप में हुई है. यह मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है जहां महिला को गोली मारने की बात सामने आ रही है. घायल महिला को आनन-फानन में इलाज के लिए नजदीक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए पटना एम्स रेफर कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें: पटना के मसौढ़ी में लोहा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, दुकान बंद कर लौटने के क्रम में घटना को दिया अंजाम

चचेरा ससुर और भतीजा ने मारी गोली

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है. नौबतपुर पुलिस का कहना है कि जमालपुर में लालसा देवी को जमीन पर से बालू हटाने को लेकर विवाद छिड़ गया. जिसमें उसके चचेरा ससुर श्यामदेव सिंह, भतीजा जयराम कुमार ने गोली मारकर जख्मी कर दिया. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एनटीए ने जारी किया नीट रिजल्ट, नहीं दिखेगी छात्रों की पहचान

विज्ञापन
अभिनंदन पांडेय

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन