ePaper

छपरा में बाढ़ के साथ गांव में पहुंचा अजगर, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ले गई चिड़ियाघर

Updated at : 20 Jul 2024 11:49 AM (IST)
विज्ञापन
python in chhapra news | Python in Chhapra: Python reached the village with flood in Chhapra, forest department team reached the spot and took it to the zoo.

छपरा में निकला 12 फिट लंबा अजगर..

Python in Chhapra: नदी में पानी बढ़ने से जंगल में रहने वाले जीव-जंतु रिहायशी इलाकों के तरफ रुख करने लगते हैं. इसी क्रम में सारण-पटना के सीमावर्ती क्षेत्र दिघवारा प्रखंड के गंगाहरा गांव में एक विशालकाय अजगर मिलने का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

Python in Chhapra: नदी में पानी बढ़ने से जंगल में रहने वाले जीव-जंतु रिहायशी इलाकों के तरफ रुख करने लगते हैं. इसी क्रम में सारण-पटना के सीमावर्ती क्षेत्र दिघवारा प्रखंड के गंगाहरा गांव में एक विशालकाय अजगर मिलने का मामला सामने आया है. ग्रामीणों की नजर पड़ी तो गांव में अफरातफरी का माहौल हो गया. अजगर को गांव के बाँसवारी से वन विभाग की टीम द्वारा रेस्क्यू कर ली गई है.

रेस्क्यू अजगर को वन विभाग की टीम ले गई चिड़ियाघर

बता दें कि ग्रामीणों की सूचना पर पटना से पहुंची वन विभाग की टीम सांप को चिड़िया घर में रखने के लिए लेकर चली गई है. वन विभाग की टीम का कहना है कि रेस्क्यू अजगर का वजन 62 किलो और लंबाई 12 फीट है. टीम ने बताया कि पेड़ से नीचे उतारने के बाद अजगर सांप पर काबू पाना बहुत मुश्किल था. पकड़े जाने के बाद तीन व्यक्तियों ने उसे उठाकर रेस्क्यू वैन में रखा.

ये भी पढ़ें: पटना के मसौढ़ी में लोहा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, दुकान बंद कर लौटने के क्रम में घटना को दिया अंजाम

पहली बार ग्रामीणों ने देखा इतना बड़ा सांप

स्थानीय लोगों का कहना है कि गंगाहरा गांव गंगा नदी के किनारे बसा हुआ है. जिसकी वजह से विशालकाय अजगर सांप (Python in Chhapra) पानी के साथ बहकर गांव में आ गया था. गांव सहित पूरे क्षेत्र में पहली बार इतने बड़े सांप को देखा गया.

गांव की एक लड़की ने खेत में जाने के दौरान सांप को देखा था. इसके बाद उसने हल्ला मचाई और लोगों को जानकारी दी तब सभी ग्रामवासी वहां इकठ्ठा हुए. जैसे जैसे यह सूचना फैलते गई इस अजगर को देखने के लिए आस पास के गांव से भी लोग इकठ्ठा होने लगे. उसके बाद वन विभाग की टीम को सूचना दी गई.

कहां से आतंकियों के पास आ रहे हैं चीनी और अमेरिकी हथियार?, देखें वीडियो

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन