पटना में कोचिंग की छत से गिरकर छात्रा की मौत, CCTV में दिखे 2 लड़के, पिता बोले- हत्या हुई है

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 12 Feb 2026 6:48 PM

विज्ञापन

इसी बिल्डिंग से गिरकर छात्रा की हुई है मौत

Patna News: पटना के दानापुर में 12वीं की छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत से सनसनी फैल गई है. कोचिंग के पास उसकी लाश मिली है. परिवार ने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है और मामले की जांच जारी है.

विज्ञापन

Patna News: पटना के दानापुर में गुरुवार को 17 साल की छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है. छात्रा की पहचान पिंकी कुमारी के रूप में हुई है. वह फुलवारीशरीफ की रहने वाली थी. परिजनों के अनुसार वह सुबह 8 बजे घर से कोचिंग के लिए निकली थी. करीब 9 बजे परिवार को उसकी मौत की सूचना मिली. छात्रा की बॉडी कोचिंग से थोड़ी दूरी पर सड़क पर पड़ी मिली. घटना AIIMS गोलंबर के पास हरी नगर कॉलोनी की है.

परिवार का आरोप- दुष्कर्म के बाद छत से फेंका

परिवार ने गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि छात्रा के साथ दुष्कर्म किया गया. इसके बाद उसे कोचिंग की चौथी मंजिल से धक्का दिया गया. मीडिया से बातचीत में पिता ने बताया कि जब वे मौके पर पहुंचे तो शव सड़क पर पड़ा था. शरीर पर चोट के निशान थे. उन्होंने हत्या की आशंका जताई और निष्पक्ष जांच की मांग की है.

CCTV में दिखी छात्रा और दो युवक

कोचिंग के CCTV फुटेज में छात्रा सफेद कपड़ों में सीढ़ियों से ऊपर जाती दिख रही है. उसके पीछे एक युवक जाता नजर आता है. थोड़ी देर बाद एक और युवक सीढ़ियों से ऊपर जाता दिखता है. फुटेज में छात्रा को ऊपर से गिरते हुए भी देखा गया है. उसके बाद दोनों युवक सीढ़ियों से नीचे लौटते दिखते हैं. वे कुछ पल रुककर नीचे पड़ी छात्रा को देखते हैं. फिर वहां से भाग जाते हैं. पुलिस ने यह फुटेज जब्त कर लिया है.

मौके से नहीं मिले खून के निशान

छात्रा की चप्पल पास में पड़ी मिली. लेकिन मौके से खून के निशान नहीं मिले. मौत कैसे हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति साफ होगी.

तीन लोग हिरासत में, जांच जारी

पुलिस ने पूछताछ के लिए तीन लोगों को डिटेन किया है. कोचिंग संचालक से भी पूछताछ हो रही है. आसपास के लोगों और छात्रा के साथियों से भी जानकारी ली जा रही है. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है. परिवार न्याय की मांग कर रहा है. इलाके में घटना को लेकर तनाव का माहौल है.

Also Read: पटना NEET छात्रा केस CBI के हवाले, स्पेशल केस दर्ज

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन