Bihar Crime News: सरकारी टीचर ने प्रेमिका की हत्या कर बाइक से चार जिलों में घुमाया, दूसरे लड़के के साथ तस्वीर देख मार डाला

Updated:
विज्ञापन
Bihar Crime News Government teacher murder girlfriend begusarai latest update

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Crime News: बिहार में सरकारी टीचर ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया. अपनी प्रेमिका की हत्या कर उसकी डेड बॉडी को चार जिलों में घुमाया. आरोपी के मुताबिक, उसने अपनी प्रेमिका की तस्वीर किसी दूसरे लड़के के साथ देखी, जिसके बाद उसका गुस्सा भड़क उठा और प्रेमिका की जान ले ली.

विज्ञापन

Bihar Crime News: बिहार के बेगूसराय जिले में खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया. एक सरकारी स्कूल के टीचर ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी. इसके बाद प्रेमिका की डेड बॉडी को चार जिलों में घुमाया. जानकारी के मुताबिक, करीब 20 किलोमीटर का सफर किया. इसके बाद बेगूसराय में प्रेमिका के शव को फेंक दिया. मृतका की पहचान भारती कुमारी के रूप में हुई है. वह बेगूसराय की रहने वाली थी लेकिन पटना में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी.

15 अक्टूबर को मिली थी भारती की डेड बॉडी

आरोपी की पहचान गोपाल के रूप में हुई और वह भी बेगूसराय का ही रहने वाला है. लेकिन किशनगंज के डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय मोतिहारा में टीचर है. पूरी घटना के बारे में बताया गया कि बेगूसराय जिले में 15 अक्टूबर को एक बोरी में बंद लड़की की लाश मिली थी. पुलिस की तरफ से डेड बॉडी की पहचान कर ली गई और इस पूरे हत्याकांड के पीछे क्या कुछ साजिश रची गई, इसकी जांच में पुलिस जुट गई. जांच पड़ताल में भारती कुमारी का कॉल डिटेल पुलिस ने खंगाला.

कॉल डिटेल्स खंगालने के बाद हुआ खुलासा

पुलिस को पता चला कि भारती ने 11 अक्बटूर की रात उसने अपने परिजनों से बात की थी. इसके बाद 13 अक्टूबर के बाद से उसका फोन स्विच ऑफ आने लगा. कॉल डिटेल्स खंगालने पर पता चला कि भारती कुमारी 9 अक्टूबर की रात बरौनी में थी. इसके बाद गोपाल के साथ किशनगंज पहुंची. इसी वजह से गोपाल पर पुलिस को शक हुआ और पुलिस ने 25 अक्टूबर को प्रयागराज से उसे गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद गोपाल से पूछताछ के दौरान पूरी हत्याकांड के पीछे की साजिश का खुलासा हुआ.

अंत में बेगूसराय में डेड बॉडी को फेंका

दरअसल, गोपाल ने पूछताछ के दौरान ये स्वीकार किया कि दोनों के बीच करीब दो साल से अफेयर चल रहा था. 13 अक्टूबर को ही गोपाल ने भारती की तस्वीर किसी दूसरे लड़के के साथ देखी. दोनों के बीच काफी झगड़ा हुआ. जिसके बाद गोपाल ने खौफनाक कदम उठाया और भारती की हत्या कर दी. इसके बाद गोपाल भारती की डेड बॉडी को किशनगंज ने निकलकर चार जिलों में घुमाते हुए बेगूसराय ले गया और वहां उसे फेंक दिया. इस तरह से पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा किया.

Also Read: Chhath Puja Tragedy: छठ पर्व की छाया में मातम,बिहार में डूबने से 102 लोगों की मौत,कई अब भी लापता

विज्ञापन
प्रीति दयाल

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन