Bihar Crime: मां-बेटी मर्डर के डेढ़ साल बाद भी नहीं हुआ खुलासा, हत्याकांड की जांच पड़ताल करने में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन
bihar murder

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Crime: मां-बेटी मर्डर के डेढ़ साल बाद भी अब तक खुलासा नहीं हुआ है. पुलिस इस मामले का गुत्थी सुलझाने में विफल साबित हो रही है. वहीं पीड़ित परिवार ने सीएम और पीएम मोदी को पत्र भेजकर न्याय मांगा है.

विज्ञापन

Bihar Crime: डेढ़ वर्ष पहले बगहा में मां बेटी की डबल अपराधियों द्वारा कर दी गयी थी, लेकिन डेढ़ वर्ष बीतने के बाद भी इस हत्याकांड का खुलासा पुलिस अब तक नहीं कर सकी और न ही इस मामले में किसी की गिरफ्तारी हुई है. पुलिस इस मामले का गुत्थी सुलझाने में विफल साबित हो रही है. हालांकि पुलिस ने इस हत्याकांड में दो-दो बार एसडीपीओ कुमार देवेंद्र के नेतृत्व में एसआईटी टीम गठित कर जांच की थी, लेकिन जांच-पड़ताल के बाद भी अब तक खुलासा नहीं हो सका.

पुत्र ने भी सीएम व पीएम को पत्र लिख कर न्याय की लगाई थी गुहार

मां बेटी की डबल हत्या के बाद मृतका के भाई संतोष तिवारी ने पटखौली थाना में लिखित आवेदन कर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है. वही मृतका के पुत्र ने भी एसपी समेत पुलिस के आला पदाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है. इसके साथ ही सीएम और पीएम मोदी को पत्र भेजकर न्याय मांगा है. बता दें कि पिछले साल 16 जनवरी की सुबह पटखौली थाना क्षेत्र स्थित बगीचा टोला में शोभा तिवारी (45 वर्ष) और उनकी शादीशुदा बेटी खुशबू तिवारी (25 वर्ष) की बेरहमी से हत्या कर दी गयी और साक्ष्य छुपाने की नियत से शवों को जला दिया गया था.

एफएसएल टीम व डॉग स्क्वायड की टीम घटना की कर चुकी है जांच

अपराधियों ने शव को जलाने के लिए लकड़ी का प्रयोग नहीं किया था, बल्कि केमिकल का प्रयोग किया था. जैसे ही इस मामले की जानकारी पुलिस को मिली घटनास्थल पर पहुंच कर जांच की. एफएसएल टीम, डॉग स्क्वायड और वैज्ञानिक अनुसंधान का सहारा लिया गया. लेकिन डेढ़ वर्ष बाद भी अपराधी पुलिस की पकड़ से बाहर है. हालांकि पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए गहन जाच शुरू कर दी है.

Also Read: गया के आहर में नहाने गए कई बच्चे डूबे, दो बच्चों की मिली लाश, अन्य की तलाश जारी

विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन