Bihar Crime: पटना सिटी में दो गुटों के बीच हुई चाकूबाजी, 5 गिरफ्तार

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन
Jharkhand-Crime

Jharkhand Crime

Bihar Crime: घटना की सूचना मिलते ही मालसलामी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए गुरु गोविंद सिंह अस्पताल में भर्ती कराया है.

विज्ञापन

Bihar Crime: पटना. पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के छोटी नगला में सोमवार दो गुटों के बीच विवाद के चलते मारपीट और चाकूबाजी की घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया और जांच शुरू कर दी है.

तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी

छोटी नगला इलाके में सोमवार को दो गुटों के बीच किसी विवाद को लेकर हिंसक झड़प हो गई. झड़प में चाकूबाजी भी हुई, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. घटना की सूचना मिलते ही मालसलामी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए गुरु गोविंद सिंह अस्पताल में भर्ती कराया है.

पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया

पटना सिटी डीएसपी गौरव ने बताया कि दोनों गुटों के लोग अपराधी छवि के हैं. पुलिस ने छापेमारी कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है. विवाद के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है. पुलिस ने इलाके में अतिरिक्त बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रित किया है.

Also Read: Bihar Land: बिहार में रिजर्व फैसले का चल रहा खेला, सुनवाई खत्म कर मामला लटका रहे DCLR

विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन