Bihar Crime: हाड़ीकुरा जंगल में कांवरिया पथ के निकट फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

सांकेतिक तस्वीर
Bihar Crime: बांका के जंगल से पुलिस को एक शव मिला मिला. शव को पुलिस ने उस वक्त बरामद किया जब पेड़ से गमछा के फंदे से झूल रहा था. पुलिस शव की पहचान करने में जुटी है.
Bihar Crime: बांका से दुखद खबर सामने आ रही है. सुईया थाना अंतर्गत कांवरिया पथ स्थित टंगेश्वर से करीब दो किलोमीटर दूर हाड़ीकुरा जंगल में पेड़ में गमछा के फंदे से एक युवक का लटकता शव बरामद हुआ है. जंगल में शव की बरामदगी से इलाके में सनसनी फैल गयी है. हालांकि मृत युवक की शिनाख्त नहीं हो पायी है.
घटना की जांच में जुटी पुलिस
जानकारी मिलते ही सुईया थाना के अपर थानाध्यक्ष श्याम ठाकुर दल-बल के साथ हाड़ीकुरा जंगल पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेजा. इससे पहले अगल-बगल के गांवों के ग्रामीणों को बुलाकर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया, लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी. मृतक के शरीर पर सफेद रंग का हाफ पैंट है.
शव की शिनाख्त कराने का प्रयास जारी
सफेद रंग के गमछा से ही पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या किए जाने की आशंका जतायी जा रही है. मृतक के पॉकेट से किसी भी प्रकार का कोई पहचान पत्र या दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है. इधर बेलहर पुलिस अनुमंडल के एसडीपीओ राजकिशोर कुमार ने मृतक के कांवरिया होने से तत्काल इनकार किया है. इसके साथ ही कहा कि शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है. – दीपक कुमार की रिपोर्ट
Also Read: Bihar News: बेगूसराय में बैरियर वसूल रहे युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक शख्स की मौत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राधेश्याम कुशवाहा
राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










