Bihar Crime: मेड इन जर्मनी वाली पिस्टल लेकर प्रेमिका के घर पहुंचा सनकी आशिक, ताबड़तोड़ चलाई गोलियां, मचा हड़कंप

Published by : Preeti Dayal Updated At : 25 Apr 2025 1:09 PM

विज्ञापन

Bihar Crime: मुजफ्फरपुर जिले में एक सनकी आशिक ने अपने अन्य सहयोगियों के साथ आर्मी पिस्टल से प्रेमिका के घर के दरवाजे पर ताबड़तोड़ फायरिंग की. वहीं, घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. हालांकि, पुलिस ने उन्हें खदेड़ते हुए गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

Bihar Crime: बिहार में अपराधियों का मनोबल चरम पर पहुंच गया है. आए दिन अपराधियों द्वारा पुलिस को खुली चुनौती दी जा रही है. इसी क्रम में खबर मुजफ्फरपुर से सामने आई है, जहां एक सनकी आशिक मेड इन जर्मनी वाली पिस्टल लेकर अपनी प्रेमिका के घर पहुंचा. इसके बाद प्रेमिका के घर के दरवाजे पर खड़े होकर ताबड़तोड़ फायरिंग की. जिसके बाद देखते ही देखते पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया. बता दें कि, यह पूरा मामला जिले के कथैया थानाक्षेत्र के एक गांव का है.    

ताबड़तोड़ फायरिंग कर फैलाई दहशत

जानकारी के मुताबिक, प्रेमी अपने अन्य सहयोगियों के साथ ऑल्टो कार से प्रेमिका के गांव पहुंचा था. इस दौरान प्रेमी ने प्रेमिका के घर वालों को धमकाने और दहशत फैलाने के उद्देश्य से प्रेमिका के घर के दरवाजे पर ताबड़तोड़ फायरिंग की. वहीं, गोलीबारी की घटना को अंजाम देने के बाद प्रेमी अपने सहयोगियों के साथ भागने लगा. लेकिन, तभी इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी आनन-फानन में पुलिस को दी गई. पुलिस ने भी अपराधियों को पकड़ने के लिए त्वरित कार्रवाई की और पूरे इलाके में घेराबंदी कर दी.   

3 अपराधियों को पुलिस ने पकड़ा

पुलिस की ओर से मोतीपुर सरैया रोड के धूमनगर हाईवे पर घेराबंदी की गई. जिसके बाद प्रेमी और उसके सहयोगियों ने जब पुलिस को देखा तो उन्होंने कार में बैठे-बैठे ही उन पर फायरिंग करनी शुरू कर दी. इधर, से पुलिस ने एनकाउंटर की चेतावनी दी, तो सभी अपराधी भागने लगे. लेकिन, पुलिस ने भी एक्शन लिया और अपराधियों को खदेड़ते हुए पकड़ लिया. इस दौरान पुलिस ने 3 अपराधियों को पकड़ा.

आर्मी पिस्टल लेकर पहुंचा था प्रेमी

प्रेमी की पहचान सुजीत कुमार के रूप में हुई और उसके 2 अन्य सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया गया है. अपराधियों की जांच की गई तो, उनके पास से हथियार, कारतूस और अन्य सामान बरामद किया गया. बता दें कि, प्रेमी के पास से एक पिस्टल ऐसा मिला है, जिसे सेना में ही सप्लाई किया जा सकता है और उस पर लिखा है कि मेड इन जर्मनी और यूज ओनली फॉर आर्मी. जानकारी के मुताबिक, अपराधियों से पूछताछ के क्रम में एक बुजुर्ग के घर पर भी छापेमारी की, जहां से हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया गया. साथ ही उसके पास से राइफल और एक पिस्टल भी मिले. फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Also Read : Governor in Bhagalpur: भागलपुर में दीक्षांत समारोह के दौरान हंगामा, छात्र ने राज्यपाल के सामने फेंके पर्चेhttps://www.prabhatkhabar.com/state/bihar/bhagalpur/governor-in-bhagalpur-ruckus-during-convocation-in-bhagalpur-student-threw-pamphlets-in-front-of-the-governor

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन