सम्राट कैबिनेट का विस्तार कल, जदयू-भाजपा और NDA मंत्रियों की संभावित सूची में किसका-किसका नाम

Published by :Paritosh Shahi
Published at :06 May 2026 5:18 PM (IST)
विज्ञापन
samrat choudhary cabinet

सम्राट चौधरी की फाइल फोटो

Bihar Cabinet Expansion: बिहार में 7 मई को सम्राट चौधरी सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार गांधी मैदान में होगा. जदयू, भाजपा और सहयोगी दलों के संभावित मंत्रियों के नामों को लेकर चर्चाएं तेज हैं. कई पुराने नेताओं के साथ नए चेहरों को भी मौका मिलने की संभावना है.

विज्ञापन

Bihar Cabinet Expansion: बिहार में 7 मई को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार होने जा रहा है. दोपहर 12 बजे से शुरू होने वाले इस भव्य शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में होने वाले इस कार्यक्रम पर पूरे बिहार की नजर टिकी है. आइये जानते हैं सम्राट चौधरी की कैबिनेट में कौन-कौन नेता शामिल हो सकते हैं.

जदयू कोटे से इन नामों की सबसे ज्यादा चर्चा

जदयू कोटे में पहले से बिजेंद्र यादव और विजय चौधरी मंत्री हैं. इसके अलावा जिन नामों की चर्चा तेज है उनमें श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेसी सिंह, मदन सहनी, जमा खां, सुनील कुमार, शीला मंडल, रत्नेश सदा, बुलो मंडल, भगवान सिंह कुशवाहा, दामोदर रावत और निशांत कुमार शामिल बताए जा रहे हैं. इस सूची में पुराने भरोसेमंद चेहरों के साथ सामाजिक संतुलन साधने की कोशिश साफ दिख रही है.

भाजपा कोटे में अनुभव और नए चेहरों का संतुलन

भाजपा अपने हिस्से में अनुभवी नेताओं और नए चेहरों का मिश्रण रखने की तैयारी में दिख रही है. विजय कुमार सिन्हा, मंगल पांडेय, रामकृपाल यादव और दिलीप जायसवाल जैसे बड़े नेताओं के नाम प्रमुखता से लिए जा रहे हैं. वहीं श्रेयसी सिंह, लखेंद्र पासवान, संगीता कुमारी, रमा निषाद, प्रमोद कुमार चंद्रवंशी, अरुण शंकर प्रसाद और संजय सिंह टाइगर जैसे नाम भी चर्चा में हैं. पार्टी जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए अंतिम सूची तय कर सकती है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

छोटे सहयोगियों को भी मिलेगा पूरा हिस्सा

एनडीए के सहयोगी दलों में चिराग पासवान की लोजपा (रा) से संजय कुमार और संजय कुमार सिंह के नाम आगे बताए जा रहे हैं. जीतन राम मांझी की पार्टी हम से संतोष सुमन और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोमो से दीपक प्रकाश के मंत्री बनने की संभावना जताई जा रही है. इससे साफ है कि छोटे दलों को भी गठबंधन में सम्मानजनक हिस्सेदारी दी जाएगी.

कुल मंत्रियों की संख्या 30 से 32 के बीच रहने की उम्मीद है. हालांकि अंतिम मुहर एनडीए के शीर्ष नेतृत्व की बैठक के बाद ही लगेगी. ऐसे में देर रात तक राजनीतिक बैठकों और नामों पर चर्चा जारी रहने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें: 9 मई तक पूरे बिहार में बिगड़ा रहेगा मौसम का हाल, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन