दो दिनों की कलम बंद हड़ताल पर गये विश्वविद्यालय और महाविद्यालय शिक्षकेतर कर्मी

Published by :AMBER MD
Published at :06 May 2026 6:50 PM (IST)
विज्ञापन
दो दिनों की कलम बंद हड़ताल पर गये विश्वविद्यालय और महाविद्यालय शिक्षकेतर कर्मी

बिहार के परंपरागत विश्वविद्यालयों और 250 अंगीभूत महाविद्यालयों के करीब 33 हजार शिक्षकेतर कर्मचारी बुधवार को अपनी लंबित मांगों के समर्थन में कलम बंद हड़ताल पर रहे.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

बिहार के परंपरागत विश्वविद्यालयों और 250 अंगीभूत महाविद्यालयों के करीब 33 हजार शिक्षकेतर कर्मचारी बुधवार को अपनी लंबित मांगों के समर्थन में कलम बंद हड़ताल पर रहे. कर्मचारियों का यह हड़ताल गुरुवार तक जारी रहेगा. कर्मचारियों की हड़ताल के कारण पटना पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले सभी कॉलेजों में शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्य पूरी तरह ठप रहा. बिहार राज्य विश्वविद्यालय और महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष वेंकटेश कुमार और महामंत्री रोहित कुमार के नेतृत्व में पदाधिकारियों की टीम ने दिनभर विभिन्न शिक्षण संस्थानों का दौरा कर हड़ताल की स्थिति का जायजा लिया. इस दौरान दीपक कुमार, विनोद कुमार, त्रिपुरारी प्रसाद, मंगलमूर्ति और अनुज कुमार सिंह भी मौजूद रहे. पटना में स्थित कॉलेज ऑफ कॉमर्स, आर्ट्स एंड साइंस, एएन कॉलेज, टीपीएस कॉलेज, अरविंद महिला कॉलेज, जेडी वीमेंस कॉलेज और गंगा देवी महाविद्यालय में कर्मचारियों ने धरना दिया. महासंघ के नेताओं ने कहा कि कर्मचारियों की एकजुटता कारण हड़तात शत प्रतिशत सफल रहा. उन्होंने कहा कि जब तक लंबित मांगों का समाधान नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. उन्होंने राज्य सरकार से जल्द वार्ता कर राज्य और छात्र हित में कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए ठोस पहल करने की मांग की.

विज्ञापन
AMBER MD

लेखक के बारे में

By AMBER MD

AMBER MD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन