अगले 72 घंटों तक इन राज्यों में आंधी-बारिश का दौर, 70 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Published by :Pritish Sahay
Published at :06 May 2026 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
Rain Warning

बारिश को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट, फोटो- पीटीआई

Rain Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक कश्मीर और उसके आसपास के क्षेत्रों में एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है. यह निचले क्षोभमंडल स्तर पर चक्रवाती परिसंचरण (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) के रूप में है. इसके ऊपर मध्य और ऊपरी क्षोभमंडल में पछुआ हवाओं के साथ एक ट्रफ बना हुआ है. इसके अलावा, हरियाणा, दक्षिण-पश्चिम राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश और दक्षिण मध्य प्रदेश में भी चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय हैं. इन सौसमी गतिविधियों के कारण देश के कई हिस्सों में बारिश, तेज हवा और कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो रही है.

विज्ञापन

Rain Alert: जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 6 और 7 मई के बीच गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है. कई स्थानों पर 30 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है. उत्तराखंड में यही स्थिति 8 मई तक बनी रह सकती है. पूर्वी राजस्थान में 6 से 9 मई के बीच बारिश का दौर जारी रह सकता है. 10 और 11 मई को एक नया पश्चिमी विक्षोभ फिर से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है. इसके कारण एक बार फिर बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हो सकता है.

बिहार झारखंड़ से लेकर असम मेघालय में 7 मई तक बारिश की संभावना

पूर्वोत्तर राज्यों में भी मौसम का मूड़ बिगड़ा हुआ है. असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 6 और 7 मई के बीच हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. अरुणाचल प्रदेश में 6 मई को कई इलाकों में भारी बारिश का अनुमान है. पूर्वी भारत में उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड और ओडिशा में 6 से 10 मई के बीच कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है.

मध्य भारत में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ क्षेत्रों में 6 से 9 मई के बीच गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है. हवा की गति 60 से 70 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है. कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है.

दक्षिण भारत में सक्रिय मौसम प्रणाली

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 6 से 9 मई के बीच लगातार गरज-चमक और बारिश का दौर जारी रह सकता है. केरल और तमिलनाडु में अगले कई दिनों तक भारी बारिश की संभावना बनी हुई है. तटीय और आंतरिक कर्नाटक में भी कई स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश हो सकती है.

Also Read: झारखंड में मौसम ने ली करवट, बारिश और बिजली गिरने को लेकर अलर्ट जारी 

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola