पत्नी के नाम प्लॉट, सास के नाम जमीन… सुपौल के इस अफसर की प्रॉपर्टी जानकर उड़ जाएंगे होश
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 06 May 2026 7:20 PM
बरामद आभूषण
Supaul: सुपौल के जिला अवर निबंधक अरविंद कुमार के पांच ठिकानों पर छापेमारी में करीब 10 करोड़ रुपये की संपत्ति का खुलासा हुआ है. पत्नी और सास के नाम पर जमीन, पटना फ्लैट, महंगी गाड़ियां, करोड़ों के इलेक्ट्रॉनिक सामान, बैंक खाते और 1.18 करोड़ के जेवर मिलने से जांच तेज हो गई है.
Supaul: आय से अधिक संपत्ति मामले में सुपौल के जिला अवर निबंधक अरविंद कुमार के खिलाफ बुधवार को कार्रवाई की गई. सुबह करीब 8:30 बजे से उनके पांच अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू हुई. यह कार्रवाई पटना, सुपौल और अन्य ठिकानों पर की गई, जहां टीम ने कई अहम दस्तावेज और करोड़ों की संपत्ति का पता लगाया.
पांच जगहों पर एक साथ छापेमारी
जांच टीम ने सुपौल स्थित कार्यालय, गौरवगढ़ स्थित आवास, पटना के दीघा आशियाना रोड पर फ्लैट और किराये के मकान समेत कुल पांच ठिकानों पर तलाशी ली. इस दौरान कई ऐसे निवेश और संपत्तियां सामने आईं, जिनकी जानकारी चौंकाने वाली है.
जांच में पता चला कि अरविंद कुमार की पत्नी, जो गृहिणी हैं, उनके नाम पर पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में 41.76 डिसमिल जमीन खरीदी गई है. करीब 25 कट्ठा के इस प्लॉट पर लगभग 4 करोड़ रुपये खर्च किए गए. इस जमीन की बाउंड्री कराने में भी करीब 25 लाख रुपये लगाए गए.
पटना में फ्लैट और महंगे इलेक्ट्रॉनिक सामान
2021 में दीघा आशियाना रोड स्थित राज अपार्टमेंट में करीब 65 लाख रुपये का फ्लैट खरीदा गया था. जांच टीम को करीब 1.5 करोड़ रुपये के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की भी जानकारी मिली, जिसने अधिकारियों को हैरान कर दिया. छापेमारी के दौरान घर से 1 करोड़ 18 लाख 45 हजार 450 रुपये के आभूषण बरामद किए गए.
इसके अलावा दो महिंद्रा स्कॉर्पियो, जिनकी खरीद पर करीब 42 लाख रुपये खर्च हुए. पत्नी और बच्चों के नाम पर एलआईसी पॉलिसियां, 2 लाख की स्कूटी, 6 बैंक खाते और म्युचुअल फंड निवेश भी मिला.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
सास के नाम पर भी जमीन
जांच के दौरान सोनपुर में सास के नाम पर तीन कट्ठा जमीन के दस्तावेज भी मिले हैं. इससे साफ है कि संपत्ति का जाल परिवार के कई सदस्यों तक फैला हुआ है. तलाशी के दौरान अब तक करीब 10 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति का खुलासा हुआ है.
अधिकारियों के अनुसार आय से अधिक 1 करोड़ 10 लाख 64 हजार रुपये की संपत्ति का मामला दर्ज है, लेकिन जांच आगे बढ़ने के साथ यह आंकड़ा और बढ़ सकता है.
जांच एजेंसियां अब सभी दस्तावेजों की पड़ताल कर रही हैं. आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना है.
इसे भी पढ़ें: सम्राट कैबिनेट का विस्तार कल, जदयू-भाजपा और NDA मंत्रियों की संभावित सूची में किसका-किसका नाम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










