Muzaffarpur: 27 मई की बीएड परीक्षा स्थगित, अब इस दिन होगा इग्जाम
Published by : Sarfaraz Ahmad Updated At : 06 May 2026 8:04 PM
बीआरएबीयू परिसर
बीएड छात्रों के लिए बड़ी अपडेट… बीआरए बिहार विश्वविद्यालय ने 27 मई की परीक्षा अचानक स्थगित कर दी है. अब यह परीक्षा 5 जून को होगी. वहीं 30 मई की परीक्षा टालने की मांग भी तेज हो गई है, जिससे छात्रों के बीच नई चर्चा शुरू हो गई है.
Muzaffarpur News: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय ने बीएड प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षा तिथि में महत्वपूर्ण बदलाव किया है. विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से बुधवार को जारी संशोधित आदेश के अनुसार, 27 मई को होने वाली बीएड परीक्षा अब स्थगित कर दी गई है.
विश्वविद्यालय ने नई तिथि घोषित करते हुए बताया कि अब यह परीक्षा 5 जून को पूर्व निर्धारित परीक्षा केंद्रों और समय पर आयोजित की जाएगी.
दरोगा भर्ती परीक्षा के कारण लिया गया फैसला
विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 27 मई को दरोगा भर्ती की लिखित परीक्षा आयोजित होने के कारण यह निर्णय लिया गया है. दोनों परीक्षाओं के एक ही दिन होने से छात्रों को आवागमन और परीक्षा में शामिल होने में परेशानी हो सकती थी.
यह बदलाव बीएड सत्र 2025-27 के प्रथम वर्ष और सत्र 2024-26 के द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों पर लागू होगा.
30 मई की परीक्षा टालने की मांग
इधर, 30 मई को प्रस्तावित बीएड परीक्षा को भी स्थगित करने की मांग जोर पकड़ने लगी है. उसी दिन बीपीएससी की परीक्षा होने के कारण अभ्यर्थियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर परीक्षा तिथि आगे बढ़ाने की मांग की है.
छात्रों का कहना है कि एक ही दिन दो बड़ी परीक्षाएं होने से कई परीक्षार्थियों का भविष्य प्रभावित हो सकता है.
विश्वविद्यालय कर रहा विचार
फिलहाल विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों की मांग पर विचार कर रहा है. हालांकि 30 मई की परीक्षा को लेकर अभी कोई आधिकारिक निर्णय नहीं लिया गया है.
मुजफ्फरपुर से ललितांशु की रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sarfaraz Ahmad
सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










