बिहार के इन 11 जिलों की बदलेगी किस्मत! 668 करोड़ की लागत से 110 KM सड़कों का होगा निर्माण
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 08 Jul 2025 5:34 PM
Bihar New Four Lane news ( सांकेतिक तस्वीर)
Bihar Cabinet: बिहार सरकार ने अधोसंरचना विकास की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए पथ निर्माण विभाग की 13 योजनाओं को कैबिनेट से मंजूरी दे दी है. 668 करोड़ की लागत से 11 जिलों में 110 किमी सड़कों और एक प्रमुख पुल का निर्माण किया जाएगा, जिससे आवागमन के साथ-साथ कृषि, व्यापार और सामाजिक गतिविधियों को भी नया बल मिलेगा.
Bihar Cabinet: बिहार सरकार ने अधोसंरचना विकास की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए पथ निर्माण विभाग की 13 योजनाओं को कैबिनेट से मंजूरी दे दी है. इन योजनाओं पर कुल ₹667.99 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिसके तहत राज्य के 11 जिलों में 110.106 किलोमीटर सड़कों का चौड़ीकरण और मजबूतीकरण किया जाएगा. साथ ही एक प्रमुख पुल और पहुंच पथ का भी निर्माण किया जाएगा.
मुख्यमंत्री के विजन 2027 को मिलेगी मजबूती
पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने बताया कि ये योजनाएं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उस विजन को साकार करने की दिशा में हैं, जिसके तहत वर्ष 2027 तक बिहार के किसी भी हिस्से से पटना महज 3.5 घंटे में पहुंचना संभव हो सकेगा. मंत्री ने मुख्यमंत्री को इसके लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि इन परियोजनाओं से यातायात, कृषि, व्यापार और सामाजिक जीवन में भी बड़ा सुधार आएगा.
जिलेवार स्वीकृत योजनाओं की प्रमुख झलक
- समस्तीपुर: मोहिउद्दीननगर (बलुआही) से चकला तक 6.80 किमी सड़क के लिए ₹32.36 करोड़
- मधेपुरा: चांदनी चौक से पस्तपार तक 10.81 किमी सड़क पर ₹37.69 करोड़
- बेतिया: बगहा-सेमरा मार्ग और पुल पर ₹64.50 करोड़
- गोपालगंज: बरौली सुरवर मोड़ से नुतन मोड़ तक 7.70 किमी सड़क पर ₹35.56 करोड़
- सहरसा: महुआ बाजार से बसनही तक 9.10 किमी सड़क के लिए ₹39.44 करोड़
- नवादा: हिसुआ बाईपास (2.90 किमी) पर ₹35.19 करोड़, अकबरपुर मार्ग (13.70 किमी) पर ₹69.70 करोड़
- आरा: कुरमुरी से बंधवा तक 8.89 किमी सड़क के लिए ₹33.53 करोड़
- मधुबनी: भदुआर घाट पर कमला बलान नदी पर पुल निर्माण हेतु ₹154.12 करोड़
- मोतिहारी: माधोपुर से दुबौलिया चौक तक 7 किमी सड़क पर ₹31.70 करोड़
- दरभंगा: कपछाही से दरगाहा तक 5 किमी सड़क पर ₹39.60 करोड़
- चकिया (पूर्वी चंपारण): मधुबन तक 10.20 किमी सड़क के लिए ₹38.57 करोड़
- कटिहार: दलन चौक से कुशवाहा चौक तक 14 किमी सड़क के लिए ₹55.66 करोड़
शिक्षा, स्वास्थ्य, बाजार और यातायात तक आसान पहुंच
इन सभी परियोजनाओं से ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में आवागमन आसान होगा, बाजारों तक उत्पादों की पहुंच बढ़ेगी और लोगों को शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं तक तेज़ पहुंच मिलेगी. विशेष रूप से नवादा, मधुबनी और बेतिया जिलों में प्रस्तावित सड़क और पुल परियोजनाएं स्थानीय व्यापार, कृषि और पर्यटन को भी बढ़ावा देंगी.
क्रास ड्रेन व कल्भर्ट का भी प्रावधान
परियोजनाओं में क्रास ड्रेन व कल्भर्ट जैसे तकनीकी सुधार भी शामिल हैं, जिससे सड़कें वर्षा या बाढ़ के दौरान भी सुरक्षित और टिकाऊ बनी रहेंगी.
बिहार के बुनियादी ढांचे की बदलेगी तस्वीर
पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि इन योजनाओं का सामूहिक प्रभाव बिहार के बुनियादी ढांचे को नए स्तर पर ले जाएगा. उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य सिर्फ सड़क बनाना नहीं, बल्कि हर गांव, कस्बे और शहर को बेहतर भविष्य से जोड़ना है.”
Also Read: पटना के इस बिल्डर ने कराई गोपाल खेमका की हत्या! गिरफ्तारी के बाद पुलिस के सामने उगले कई राज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










