Bihar Bus Service: दिल्ली-कोलकाता के अलावा इन राज्यों से बिहार के लिए शुरू हुई बस सेवा, ये है टाइमिंग और किराया

Updated:
विज्ञापन
Bihar Bus Service Delhi-Kolkata started from these states here are timings and fares

BSRTC Bus Service

Bihar Bus Service: त्योहारी सीजन में बिहार आने वाले लोगों के लिए स्पेशल बस सेवा की शुरुआत हो गई है. 20 सितंबर से शुरू हुई यह सेवा 30 नवंबर तक जारी रहेगी. ऐसे में दिल्ली, कोलकाता और यूपी के अलावा अन्य राज्यों से बिहार आना बेहद आसान हो गया है. बसों की टाइमिंग और किराया क्या कुछ है, जानते हैं…

विज्ञापन

Bihar Bus Service: दिल्ली, कोलकाता और यूपी के अलावा अन्य राज्यों से बिहार आने के लिए स्पेशल बस चलाने का एलान किया गया. इस फैसले से बड़ी संख्या में बिहार आने वाले लोगों को राहत मिलने वाली है. त्योहारी सीजन को देखते हुए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने यह राहत भरा फैसला लिया है.

30 नवंबर तक जारी रहेगी सेवा

दरअसल, स्पेशल बस सेवा की शुरुआत 20 सितंबर से हो गई है जो कि 30 नवंबर तक जारी रहेगी. इसके लिए 1 सितंबर से ही ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू कर दी गई थी. जानकारी के मुताबिक, इन बसों का संचालन कोलकाता, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और झारखंड जैसे प���रमुख राज्यों के लिए हर रोज होगा.

ये है बस का किराया

जानकारी के मुताबिक, भागलपुर से दिल्ली के लिए एसी का किराया 1487 रुपये है. हर रोज तीन बजे यह बस खुलेगी. हालांकि, एसी स्लीपर के लिए पैसेंजर्स को 2200 रुपये भाड़ा देना पड़ेगा. बीएसआरटीसी के इस पहल का उद्देश्य पर्व के समय प्राइवेट बस ऑपरेटरों की तरफ से मनमाना भाड़ा लेने पर रोक लगाना है.

बसों की टाइमिंग

इसके अलावा टाइमिंग के बारे में बात करें तो, कोलकाता-पटना रूट पर शाम 6 बजे, रात 7:30 बजे और रात 8:30 बजे बसें चलेंगी. जबकि दिल्ली से भागलपुर के लिए दोपहर 1:30 बजे, शाम 4 बजे और रात नौ बजे बस खुलेगी. इसके अलावा कोलकाता-भागलपुर रूट पर शाम 4 बजे से रात 9 बजे के बीच बसें मिल सकेगी. उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से पटना के लिए नॉन-एसी वाली बस दोपहर 2 बजे जबकि पटना से गाजियाबाद के लिए शाम 4 बजे बस रवाना होगी. साथ ही दिल्ली से पूर्णिया के लिए दोपहर 1 बजे और पूर्णिया से दिल्ली के लिए सुबह 11 बजे बस खुलेगी.

दिल्ली रूट के लिए 65 बसों का संचालन

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से काफी संख्या में लोग बिहार आते हैं. पैसेंजर्स की तरफ से दिल्ली रूट पर अधिक बसें चलाने की मांग की जा रही थी, जिसके कारण बीएसआरटीसी की तरफ से इस रूट पर करीब 65 बसें चलाने का निर्णय लिया गया. दरअसल, ये बसें पटना, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, गयाजी और दरभंगा जैसे शहरों से दिल्ली के आनंद विहार के लिए दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे के बीच रवाना होंगी.

Also Read: Bihar Train News: समस्तीपुर से तिरुपति और राजगीर से मुंबई के लिए सीधी ट्रेन सेवा की शुरुआत, जानिए स्टॉपेज और टाइमिंग

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन