बिहार में बनेंगी हजारों किलोमीटर नई सड़कें, गांव में भी 24 घंटे मिलेगी बिजली, पढ़िए नीतीश सरकार का नया प्लान

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 03 Feb 2026 5:36 PM

विज्ञापन

बिहार बजट की तस्वीर

Bihar Budget 2026: बिहार बजट 2026-27 में सड़क, पुल और बिजली को लेकर बड़े ऐलान किए गए हैं. ग्रामीण कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए हजारों किलोमीटर सड़कों के निर्माण का प्रावधान किया है. वहीं बिजली मांग को देखते हुए सरकार ने मास्टरप्लान तैयार किया है.

विज्ञापन

Bihar Budget 2026: बिहार बजट 2026-27 में राज्य की सड़क, पुल परियोजनाओं और बिजली को खास प्राथमिकता दी गई है. वित्त मंत्री बिजेंद्र यादव ने बजट पेश करते हुए बुनियादी ढांचे और ग्रामीण कनेक्टिविटी पर जोर दिया. सरकार का संदेश स्पष्ट है- सड़क जहां, विकास वहां. बजट में सड़क निर्माण, पुल-फ्लाईओवर और अपग्रेडेशन के लिए बड़े वित्तीय प्रावधान किए गए हैं. जिससे राज्य की तस्वीर बदलने की तैयारी की जा रही है.

बजट के आंकड़ों के मुताबिक, बिहार की ग्रामीण सड़कों की लंबाई 2015-16 में 64,205 किलोमीटर थी. अब 2025-26 तक यह बढ़कर 1.19 लाख किलोमीटर से अधिक हो चुकी है. इसका मतलब है कि पिछले दस साल में राज्य का सड़क नेटवर्क लगभग दोगुना हो गया है. इस उछाल के साथ बिहार अब देश के सबसे ज्यादा सड़क घनत्व वाले राज्यों में शामिल हो गया है.

पुरानी सड़कों के अपग्रेडेशन और मेंटेनेंस के लिए भी प्रावधान

बजट में हजारों किलोमीटर नई ग्राम सड़कों के निर्माण, पुरानी सड़कों के अपग्रेडेशन और मेंटेनेंस के लिए प्रावधान किया गया है. इसके अलावा ROB (रेल ओवरब्रिज), बाईपास और प्रमुख नदियों जैसे गंगा, कोसी और गंडक पर नए पुल और फ्लाईओवर बनाने की योजना को भी वित्तीय बल मिला है. सरकार का कहना है कि इन प्रोजेक्ट्स से ग्रामीण और शहरी कनेक्टिविटी बेहतर होगी और आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी.

बजट में बिजली को लेकर भी बड़ा ऐलान

बिजली को लेकर भी बजट में कई बड़े एलान किए है. वर्ष 2015 में प्रति व्यक्ति बिजली खपत 203 यूनिट थी, जो 2025 में बढ़कर 374 यूनिट हो गई है. बजट में कहा गया है कि आने वाले वर्षों में राज्य की पीक बिजली मांग 9600 मेगावॉट से अधिक हो सकती है. इसे देखते हुए 8700 मेगावॉट से ज्यादा की आपूर्ति क्षमता पहले ही तैयार कर ली गई है. नए बजट में ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क को और मजबूत करने की योजना शामिल है.

Also Read: Bihar Budget 2026: SC‑ST के लिए नीतीश सरकार का मेगा पैकेज, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर खर्च होंगे 21 हजार करोड़ रुपये

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन