Bihar Board: इस बार 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की होगी मॉडर्न मॉनिटरिंग, फर्जी डॉक्यूमेंट वाले स्टूडेंट को पकड़ेगा AI
Published by : Preeti Dayal Updated At : 27 Jan 2026 9:44 AM
सांकेतिक तस्वीर
Bihar Board: इस बार 10वीं और 12वीं की परीक्षा के दौरान सेंटर पर कड़ी निगरानी रहेगी. मॉडर्न तरीके से परीक्षा की मॉनिटरिंग की जाएगी. खास बात यह होगी कि फर्जी डॉक्यूमेंट्स लेकर पहुंचने वाले स्टूडेंट्स को पकड़ने के लिए एआई का इस्तेमाल किया जाएगा.
Bihar Board: 1 फरवरी से इंटरमीडिएट और 17 फरवरी से मैट्रिक की परीक्षा शुरू होगी. बिहार बोर्ड की तरफ से इस बार परीक्षा के दौरान निगरानी के लिए खास तैयारी की गई है. किसी भी तरह की लापरवाही या फिर फर्जीवाड़ा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. एग्जाम सेंटर पर पुलिस और पदाधिकारी तैनात रहेंगे. चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे लगे होंगे, जिसकी कंट्रोल रूम से निगरानी की जाएगी.
मॉडर्न और डिजिटल तरीके से मॉनिटरिंग
जानकारी के मुताबिक, पूरी तरह डिजिटल और मॉडर्न तरीके से मॉनिटरिंग की जाएगी. एग्जाम के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने से लेकर रिजल्ट जारी होने तक हर एक प्रोसेस को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ा गया है. ऐसा इस वजह से किया गया है ताकि ताकि गड़बड़ी की संभावना बेहद कम हो. स्टूडेंट्स को एग्जाम हॉल में कैमरा, फोन, ब्लूटूथ, स्मार्ट वॉच या फिर किसी भी तरह के इलेक्टॉनिक गैजेट्स ले जाने पर मनाही रहेगी.
एआई का होगा इस तरह इस्तेमाल
खास बात इस बार की यह भी रहेगी कि एआई का इस्तेमाल किया जाएगा. परीक्षा देने के लिए अगर कोई स्टूडेंट फर्जी डॉक्यूमेंट्स लेकर पहुंचता है तो एआई उसे पकड़ेगा. कई बार ऐसे मामले आते हैं कि कोई स्टूडेंट फर्जी सर्टिफिकेट लेकर एग्जाम देने पहुंचते हैं, या फिर किसी और स्टूडेंट के बदले एग्जाम देने आते हैं, कई बार ऐसा भी होता है कि नाम बदलकर एक से ज्यादा बार परीक्षा देते हैं, ऐसे स्टूडेंट्स को एआई आसानी से पकड़ लेगा.
आनंद किशोर ने क्या कहा था?
बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया था कि एआई के जरिए 1985-86 तक के पुराने सर्टिफिकेट की जांच की जा सकती है. नाम, डेट ऑफ बर्थ, साइन, अड्रेस और आधार डेटा का मिलान किया जाता है, इसके बाद फर्जी डॉक्यूमेंट्स वाले की पहचान होती है. एआई से होने वाले फायदे को लेकर उन्होंने कहा था कि इससे सब कुछ पारदर्शी रहेगा. काम तेजी से होगा. साथ ही गड़बड़ी भी तुरंत पकड़ी जा सकेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










