Bihar Bhumi: बिहार में जमीन रजिस्ट्री को लेकर बड़ा अपडेट, अब रजिस्ट्रार ही करेंगे ये काम
Published by : Preeti Dayal Updated At : 04 Oct 2025 10:41 AM
सांकेतिक तस्वीर
Bihar Bhumi: बिहार में अब जमीन की रजिस्ट्री तब ही हो सकेगी जब रजिस्ट्रार खुद ही सभी डॉक्यूमेंट्स की जांच करेंगे. इसे लेकर आदेश निबंधन विभाग की तरफ से जारी किया गया. सभी जिला अवर निबंधक एवं अवर निबंधकों को लेटर जारी किया गया.
Bihar Bhumi: बिहार में जमीन रजिस्ट्री के नियम सख्त होते जा रहे हैं. एक के बाद एक आदेश जारी किये जा रहे हैं. ऐसे में अब खबर आ गई है कि बिहार में संरचना वाली जमीन की रजिस्ट्री तब ही हो सकेगी जब रजिस्ट्रार खुद ही तमाम डॉक्यूमेंट्स की जांच करेंगे. इसे लेकर निबंधन विभाग की तरफ से आदेश जारी किया गया है.
निबंधन महानिरीक्षक ने जारी किया लेटर
जानकारी के मुताबिक, निबंधन महानिरीक्षक अंशुल अग्रवाल की तरफ से सभी जिला अवर निबंधक एवं अवर निबंधकों को लेटर जारी किया गया है. जिसमें व्यावसायिक गतिविधि और आयोजना इलाकों की जमीन की रजिस्ट्री से पहले उसकी जांच की जायेगी और उसके बाद ही आगे की प्रक्रिया की जायेगी.
इस वजह से लिया गया निर्णय
दरअसल, यह फैसला चालू वित्तीय वर्ष में निबंधन विभाग को लक्ष्य के मुताबिक उपलब्धि प्राप्त नहीं होने की वजह से लिया गया. महानिरीक्षक की तरफ से जारी किये गए लेटर के मुताबिक विभाग ने 9130 करोड़ रुपये का लक्ष्य तय किया है. लेकिन 13 सितंबर तक सिर्फ 3386 करोड़ रुपये ही प्राप्त हुआ है. जो कि तय लक्ष्य से 26 प्रतिशत कम है.
पिछले साल की तुलना में राजस्व संग्रह भी कम
इसके साथ ही डॉक्यूमेंट्स में बताई गई संपत्ति के वर्गीकरण में निबंधन सुनिश्चित हो और पिछले साल की तुलना में उच्च श्रेणी के दस्तावेज में वृद्धि के लिए गहन जांच किये जाने का आदेश दिया गया. इसके अलावा पिछले साल की तुलना में 15 प्रतिशत कम दस्तावेज का निबंधन हुआ है. साथ ही राजस्व संग्रह भी करीब 340 करोड़ रुपये कम हुआ है. ऐसी चिंताजनक परिस्थिति को देखते हुए विभाग की तरफ से निर्णय लिया गया और जमीन रजिस्ट्री के नियम को सख्त कर दिया गया.
Also Read: Bihar Bhumi: बिहार में एक महीने तक रुका रहेगा जमीन सर्वे का काम, जानिए क्या है वजह…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










