Bihar Bhumi: बिहार में 16 अगस्त से 20 सितम्बर तक चलेगा राजस्व महा-अभियान, तैयारी बैठक 10 अगस्त को
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 09 Aug 2025 4:33 PM
सांकेतिक तस्वीर
Bihar Bhumi: बिहार में 16 अगस्त से 20 सितम्बर तक राजस्व महा-अभियान चलेगा, जिसमें भूमि से जुड़े मामलों के समाधान के लिए घर-घर पहुंच बनाई जाएगी. इसकी तैयारी को लेकर 10 अगस्त को पटना में पंचायत प्रतिनिधियों और विभिन्न सेवा संघों की बैठक होगी, जिसकी अध्यक्षता अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह करेंगे.
Bihar Bhumi: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा पूरे बिहार में 16 अगस्त से 20 सितम्बर 2025 तक राजस्व महा-अभियान का आयोजन किया जाएगा. इस बड़े पैमाने के अभियान का मकसद घर-घर तक इसकी पहुंच सुनिश्चित करना और भूमि से जुड़ी समस्याओं का तेजी से समाधान करना है. अभियान की सफलता के लिए 10 अगस्त को सुबह 10:30 बजे राजस्व (सर्वे) प्रशिक्षण संस्थान, शास्त्रीनगर, पटना में पंचायत प्रतिनिधियों और विभिन्न सेवा संघों की बैठक बुलाई गई है. बैठक की अध्यक्षता अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह करेंगे. इसमें विभाग के सचिव और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे.
बैठक में कौन-कौन संगठन और संघ होगा शामिल
बैठक में बिहार प्रशासनिक सेवा संघ, बिहार राजस्व सेवा संघ, यूनाइटेड राजस्व सेवा संघ, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी संघ, मुखिया संघ, पंच-सरपंच संघ, ग्राम कचहरी सचिव संघ, पंचायत सचिव संघ, बिहार राजस्व अमीन संघ, बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ, भूमि सुधार कर्मचारी संघ, बिहार राज्य जिला परिषद संघ, वार्ड सदस्य संघ और ग्राम कचहरी न्यायमित्र संघ के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है. इन सभी संगठनों से अभियान को सफल बनाने के लिए सुझाव भी मांगे जाएंगे.
अभियान के दौरान क्या-क्या काम होगा
अभियान के दौरान डिजिटाइज्ड जमाबंदियों में मौजूद त्रुटियों का सुधार, छूटी हुई जमाबंदियों को ऑनलाइन करना, उत्तराधिकार नामांतरण और संयुक्त संपत्तियों के बंटवारे से जुड़े नामांतरण के लिए आवेदन प्राप्त किए जाएंगे. इस दौरान राजस्व विभाग की टीम घर-घर जाकर जमाबंदी की कॉपी और आवेदन फॉर्म बांटेगी.
इसके बाद छोटे स्तर पर विशेष शिविर लगाकर आवेदन और आवश्यक दस्तावेजों का संकलन किया जाएगा, ताकि लोगों को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और कार्य समय पर पूरे हो सकें.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
भूमि से जुड़ी समस्याओं के समाधान में मदद करेगा
विभाग इस महा-अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी तरह एक्टिव है. अपर मुख्य सचिव, सचिव और वरीय अधिकारी विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से लोगों से अपील कर रहे हैं कि वे जागरूक रहें और इस अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें.
विभाग अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी लगातार अभियान से संबंधित जानकारियां साझा कर रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग समय रहते लाभ उठा सकें. यह महा-अभियान न केवल लोगों की भूमि से जुड़ी समस्याओं के समाधान में मदद करेगा, बल्कि राजस्व प्रणाली को और अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने की दिशा में भी एक बड़ा कदम साबित होगा.
इसे भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025: 243 सीटों पर कैंडिडेट खोज रही कांग्रेस, सीट बंटवारा से पहले प्रेशर पॉलिटिक्स शुरू
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










