पटना सिटी की खबरें चार
पटना सिटी के मालसलामी स्थित होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। छापेमारी में 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया और आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ।
होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने छापेमारी कर 12 को पकड़ा पांच महिलाओं से पूछताछ, शराब व आपत्तिजनक सामान बरामद पटना सिटी. होटल में संचालित सेक्स रैकेट का खुलासा मालसलामी थाना की पुलिस ने छापेमारी कर किया है. पुलिस इस मामले में पांच महिलाओं से पूछताछ करते हुए धंधे में शामिल 12 ग्राहकों व होटल के प्रबंधक समेत अन्य को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने होटल से 14 मोबाइल, चार बोतल शराब, 37,182 के साथ अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया है. एएसपी राजकिशोर सिंह ने बताया कि वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर एक विशेष समकालीन अभियान के तहत मालसलामी के दीदारगंज गुरु के बाग के समीप में स्थित रूक्मणि इन होटल में तलाशी ली गयी. इस दौरान रजिस्टर की जांच करने पर पता चला कि कमरा नंबर 109 केवल एक व्यक्ति के नाम पर आवंटित है. शक होने पर पुलिस ने कमरा खुलवाया, तो वहां दो पुरुष और एक महिला आपित्तजनक स्थिति में मिले. कमरे से शराब की बोतलें, सिगरेट और आपित्तजनक सामान थे. इसके बाद पुलिस ने तीनों से पूछताछ की, तो पता चला की होटल के मैनेजर और स्टाफ की मिलीभगत से लड़कियां उपलब्ध कराई जाती हैं. इसके एवज में ग्राहक से होटल मैनेजर पांच हजार लेता था. शराब के लिए अलग से पैसा देना पड़ता था. पकड़ी गयी महिलाओं ने बताया कि होटल के स्टाफ और मैनेजर द्वारा गलत काम के बदले 15 सौ रुपये दिये जाते थे. होटल के मैनेजर ने पूछताछ अपराध को स्वीकार करते हुए कहा कि धंधा होटल मालिक की सहमति से चला रहा था. मैनेजर की निशानदेही पर पुलिस ने होटल के कमरा नंबर 103 में छापा मारा, जहां से तीन पुरुष और एक लड़की को फिर से आपित्तजनक स्थिति में पकड़ा. उस कमरे से भी दो बोतल शराब, सिगरेट व आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया. पकड़ी गयी लड़की ने पुलिस को बताया कि 70 फीट कंकड़बाग का यश कुमार उर्फ यशराज कुमार बुक करता है और रात में उन्हें गाड़ी से लाने-ले जाने का काम करता है. उसने यह भी बताया कि यश कुमार ने बेऊर स्थित साईंचक मुहल्ला के एक फ्लैट में तीन अन्य लड़कियों को रखा है. मालसलामी पुलिस ने बेऊर स्थित यश कुमार के फ्लैट पर छापेमारी कर तीन लड़की व पांच युवक आपत्तिजनक अवस्था में मिले. पुलिस अब होटल मालिक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगा रही है. इन लोगों की हुई गिरफ्तारी एएसपी ने बताया कि इस मामले में मालसलामी के मथनीतल निवासी अमन कुमार, गौरव कुमार, चैनपुरा सौरभ कुमार, होटल प्रबंधक बुंदेल टोली निवासी अजीत कुमार सिंह, राजपूताना गली निवासी विक्की कुमार, शहादरा निवासी सूरज कुमार, सरगना कंकड़बाग निवासी यश कुमार उर्फ यशराज कुमार, लखीसराय बड़हिया निवासी माधव कुमार, कंकड़बाग के चांदमारी रोड प्रिंस कुमार, बाइपास के मो साहू व बाहरी धवलपुरा के मनीष कुमार, अरवल के मनोज कुमार को गिरफ्तार किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए