पटना में 5,440 बोतल प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
संपतचक में 5,440 बोतल प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

घटना की जानकारी देती पुलिस

Patna codeine syrup : गोपालपुर थाना पुलिस ने संपतचक इलाके में बड़ी कार्रवाई करते हुए 5,440 बोतल प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किया है. इस मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

Patna codeine syrup : गोपालपुर थाना पुलिस ने संपतचक इलाके में बड़ी कार्रवाई करते हुए 5,440 बोतल प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किया है. इस मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस अब उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में छापेमारी कर रही है.

नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) की निगरानी में गठित विशेष टीम को सूचना मिली थी कि संपतचक ब्लॉक के पास शंकर मेडिकल गली क्षेत्र में रहने वाला एक व्यक्ति अवैध रूप से कोडीन युक्त कफ सिरप की बिक्री कर रहा है. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की.

पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी

छापेमारी के दौरान पुलिस को देखकर एक व्यक्ति भागने लगा. पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया. पूछताछ में उसने अपनी पहचान पुनपुन थाना क्षेत्र के लोदीपुर निवासी 35 वर्षीय कुणाल कुमार के रूप में बताई.

किराये के मकान से मिला भारी जखीरा

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह कदमकुआं निवासी एक व्यक्ति के साथ मिलकर प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप का अवैध कारोबार करता है. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने भेलभाड़ा गांव स्थित एक किराये के मकान में छापेमारी की.

छापेमारी के दौरान पुलिस ने वहां से 34 कार्टन में रखी कुल 5,440 बोतल (100 एमएल) प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद कर लिया.

गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी

पुलिस ने बरामद कफ सिरप को जब्त कर लिया है और गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है. पुलिस का कहना है कि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: बिहार में शुरू हुई हेली-एयर टूरिज्म सेवा, पटना से राजगीर, वाल्मीकिनगर और कैमूर जाने पर मिलेगी सब्सिडी


विज्ञापन
Ajit Kumar Phulwarisharif

लेखक के बारे में

By Ajit Kumar Phulwarisharif

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन