Bihar Bhumi: बिहार में जमीन और बालू माफियाओं की करोड़ों की संपत्ति होगी जब्त, ये नाम हैं शामिल, बड़े एक्शन से हड़कंप
Published by : Preeti Dayal Updated At : 23 Dec 2025 8:38 AM
जमीन और बालू माफियाओं की संपत्ति होगी जब्त
Bihar Bhumi: बिहार में जमीन और बालू माफियाओं के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया जा रहा है. दरअसल, लगभग 54 करोड़ से अधिक की अवैध संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है. इसके लिये ईडी को प्रस्ताव भेजा गया है.
Bihar Bhumi: बिहार में भू-माफिया और बालू माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई को और भी तेज कर दिया गया है. आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने एमएलए के तहत करोड़ों रुपये की अवैध संपत्ति जब्त करने का प्रस्ताव ईडी को भेजा है. पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में ईओयू के डीआईजी मनजीत सिंह ढिल्लों और एसपी विनय कुमार तिवारी ने इसकी जानकारी दी.
माफिया नेटवर्क के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाई
अधिकारियों ने बताया कि माफिया नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी और अवैध संपत्तियों की जांच तेजी से की जा रही है. डीआईजी ने बताया कि भू-माफियाओं के खिलाफ पीएमएलए के तहत कुल आठ प्रस्ताव ईडी को भेजे गए हैं. इसके अलावा अवैध बालू खनन से जुड़े मामलों में 12 बालू माफियाओं के खिलाफ भी कार्रवाई की संस्तुति की गयी है.
इनकी 39 करोड़ की संपत्ति जब्त होगी
पटना के अश्विनी कुमार सिंह
दानापुर के राज बल्लभ कुमार और पारस राय
खुसरुपुर क्षेत्र के संजय कुमार उर्फ संतोष डॉन
खगौल के टिकू कुमार
भोजपुर के कामाख्या सिंह
दरभंगा के मो. रिजवान
कैमूर के विरेंद्र बिंद और अन्य
इनकी 15.09 करोड़ की संपत्ति होगी जब्त
पटना के रामप्रवेश सिंह और विशुन दयाल सिंह
भोजपुर के सोनू खान, विदेशी राय और सुनील कुमार यादव
औरंगाबाद के अमित कुमार
बांका के विभीषण यादव, निलेश यादव, संजय यादव, छोटू यादव, बादल यादव और आजाद यादव
प्रयाग ग्रुप ऑफ कंपनी की 110 करोड़ की संपत्ति जब्त
जानकारी के मुताबिक, ईडी ने प्रयाग ग्रुप ऑफ कंपनियों और उसके निदेशकों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में 110 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियों को जब्त किया है. ईडी के अनुसार, जब्त की गयी संपतियों में प्रयाग ग्रुप की कंपनी के नाम पर दर्ज 450.42 एकड़ जमीन और उस पर बने ढांचे शामिल हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 104 करोड़ है. ये संपत्तियां पश्चिम बंगाल, बिहार और असम में हैं.
इसके अलावा निदेशकों बासुदेब बागची, अविक बागची और स्वप्ना बागची के नाम पर छह करोड़ मूल्य की अचल संपत्तियां भी जब्त की गयी हैं. कोलकाता जोनल कार्यालय ने यह कार्रवाई 15 दिसंबर को जारी अस्थायी कुर्की आदेश के बाद की है. ईडी ने यह जांच सीबीआई की तरफ से दर्ज एफआईआर और चार्जशीट पर शुरू की थी. यह एफआईआर प्रयाग ग्रुप की तरफ से अवैध और जमा योजनाओं के जरिये बड़े पैमाने पर धन जुटाने से संबंधित है.
Also Read: Bihar Train News: 1 जनवरी से छपरा से यहां के लिये चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिये रूट और कितने होंगे कोच
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










