Bihar Bhumi: दाखिल-खारिज की रफ्तार पड़ी धीमी, सख्ती के बावजूद इतने आवेदन लंबित, 14 जनवरी है डेडलाइन
Published by : Preeti Dayal Updated At : 10 Jan 2026 12:28 PM
बिहार में दाखिल-खारिज की रफ्तार पड़ी धीमी
Bihar Bhumi: बिहार में दाखिल-खारिज के लिए सरकार मेगा अभियान चला रही. लेकिन तमाम सख्ती के बावजूद इसकी रफ्तार धीमी पड़ गई है. दरअसल, मुजफ्फरपुर जिले के 16 अंचलों में अब 15,736 आवेदन लंबित हैं. इसके अलावा 6,052 आवेदन रिजेक्ट कर दिए गए हैं.
Bihar Bhumi: बिहार में जमीन से जुड़े मामलों के निपटारे को लेकर सरकार कई पहल कर रही है. लेकिन, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की तमाम कड़ाई और हिदायतों के बावजूद मुजफ्फरपुर जिले में दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) की रफ्तार सुस्त पड़ गई है. मालूम हो, दाखिल-खारिज के लिए बिहार सरकार ने मेगा अभियान की डेडलाइन 14 जनवरी तय की है.
कम नहीं हो रहा लंबित आवेदनों की संख्या
मुजफ्फरपुर जिले में आलम यह है कि विभाग की तरफ से समय-सीमा तय किए जाने के बाद भी लंबित आवेदनों का आंकड़ा कम होने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा रिपोर्ट के अनुसार, जिले के सभी 16 अंचलों में कुल 15,736 आवेदन फिलहाल लंबित हैं. यह स्थिति तब है जब सरकार जमीन विवादों को कम करने के लिए म्यूटेशन प्रक्रिया को पारदर्शी और तेज बनाने पर जोर दे रही है.
सख्ती के बावजूद अटके हैं मामले
विभागीय आंकड़ों की माने तो, लंबित 15,736 आवेदनों में से 14,311 आवेदन अभी समय सीमा के अंदर हैं. लेकिन, 1,425 ऐसे मामले हैं जो निर्धारित समय सीमा को पार कर चुके हैं. यानी कानूनन जिस समय सीमा के अंदर इनका निपटारा हो जाना चाहिए था, वह बीत चुका है. इसके अलावा आवेदनों की जांच में बरती जा रही सख्ती के कारण 6,052 आवेदनों को अलग-अलग एरर के आधार पर रिजेक्ट भी किया गया है.
क्या कहना है राजस्व अधिकारियों का?
मुजफ्फरपुर जिले के 16 अंचलों में कुल 72,373 आवेदनों का अंबार लगा है. राजस्व अधिकारियों का कहना है कि दस्तावेजों की कमी और तकनीकी दिक्कतों के कारण कुछ आवेदन रिजेक्ट होते हैं, लेकिन समय सीमा पार कर चुके मामले सिस्टम पर सवाल खड़ा करता है. इधर, आम लोगों को अपनी जमीन के म्यूटेशन के लिए अंचल कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं, जिससे उनमें असंतोष देखा जा रहा है.
14 जनवरी तक लंबित मामलों के निपटारे का आदेश
जानकारी के मुताबिक, सरकार ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि पुराने और लंबित मामलों का निपटारा तय समय सीमा के भीतर किया जाए. इसके लिए 14 जनवरी तक का समय निर्धारित किया गया है. इस अवधि में सप्ताह के छह दिन सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक शिविरों में काम किया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ मिल सके.
Also Read: Bihar Crime News: बिहार में बिजनेसमैन को मारी गोली, सीसीटीवी फुटेज में दिखा अपराध का बेखौफ चेहरा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










