ePaper

बिहार सरकार ने जमीन मालिकों को दी बड़ी राहत, अब बिना कागजात के भी मिलेगा मालिकाना हक

Updated at : 18 Sep 2025 10:43 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar government gives big relief to land owners

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Bhumi: राज्य में चल रहे विशेष भूमि सर्वे के दौरान जिन लोगों के पास जमीन के पुराने कागजात नहीं हैं, उनके लिए सरकार ने एक बड़ी राहत दी है. ऐसे लोग अब एक स्वघोषणा पत्र जमा कर सर्वे में भाग ले सकते हैं. जिससे उन्हें इस प्रक्रिया से बाहर नहीं किया जाएगा. साथ ही सरकार की तरफ से 15 वैकल्पिक दस्तावेजों को भी मान्य किया जाएगा.

विज्ञापन

Bihar Bhumi: राज्य में एक ओर राजस्व महाअभियान के तहत जमाबंदी सुधार का काम किया जा रहा है. तो वहीं, दूसरी ओर विशेष सर्वे का काम भी लगातार जारी है. इस विशेष भूमि सर्वे में कई जमीन मालिकों के समक्ष एक बड़ी समस्या उत्पन्न हो रही है. समस्या यह है कि उन्हें पुराने कागजात नहीं मिल पा रहे हैं. ऐसे में उनके लिए असमंजस की स्थिति है कि कागजात नहीं मिलने के कारण उनकी जमीनों का क्या होगा. लेकिन अगर किसी को जमीन का केवाला नहीं मिल रहा है या खतियान फट गया है या कोई अन्य कागजात उपलब्ध नहीं हो पा रहा तो उन्हें परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है.

सरकार का बड़ा फैसला

बिहार सरकार की तरफ से इसको लेकर एक बड़ा निर्णय लिया गया है. जिसमें कहा गया है कि अगर किसी भी व्यक्ति का केवाला, खतियान इत्यादि कागजात अगर नहीं मिल रहे हैं तो उन्हें परेशान होने की आवश्यकता नहीं है. ऐसे लोगों को अब सर्वेक्षण के समय एक स्वघोषणा पत्र भरकर जमा देना होगा, जिसमें उनके जमीन के मालिकाना हक, खाता, खेसरा, रकवा इत्यादि की विस्तृत जानकारी होगी.

भू-सर्वेक्षण प्रक्रिया से नहीं होंगे बाहर

जिसके आधार पर वह अपना आवेदन कर सकेंगे. इसके बाद उन्हें भू-सर्वेक्षण की प्रक्रिया से बाहर नहीं किया जा सकेगा. सरकार ने बताया कि अगर खतियान, रसीद, दाखिल-खारिज, वंशावली जैसे जरूरी दस्तावेज फट गए हो, नष्ट हो गए हो या उपलब्ध न हो तब भी लोगों को अब परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

15 वैकल्पिक दस्तावेज की होगी व्यवस्था

जिन दस्तावेज को लेकर लोगों को परेशानी हो रही है उसे उपलब्ध कराने की दिशा में भी काम किया जा रहा है. इसके अलावा 15 तरह के दस्तावेजों को वैकल्पिक दस्तावेज के तौर पर मान्य किया जाएगा. हालांकि यह किस तरह के दस्तावेज होंगे, इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है. तो ऐसे में अगर आप जमीन मालिक हैं और आपके पास कोई कागजात उपलब्ध नहीं है, तो भी आप इस सर्वे में हिस्सा ले सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: दो फ्लाईओवरों से इस राज्य का सफर होगा सुपरफास्ट, बिहार में एनएच-27 पर होगा निर्माण

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन