Bihar Bhumi: बिहार सरकार का बड़ा फैसला, भूमि विवादों का होगा डिजिटल समाधान, 16 अगस्त से शुरू होगा विशेष अभियान
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 02 Aug 2025 5:31 PM
Bihar Bhumi News
Bihar Bhumi: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग 16 अगस्त से 20 सितंबर तक पूरे बिहार में विशेष राजस्व महाअभियान चलाने जा रहा है. इसका उद्देश्य भूमि मामलों में जल्दी समाधान और लोगों को आसान सेवा उपलब्ध कराना है. इस अभियान में गलत जमाबंदियों का सुधार, नाम का ट्रांसफर और डॉक्यूमेंट का डिजिटलीकरण मुख्य काम होगा.
Bihar Bhumi: बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से 16 अगस्त से 20 सितंबर तक राज्यभर में एक विशेष राजस्व महाअभियान चलाया जाएगा. इस अभियान का मकसद यह है कि लोगों को जमीन से जुड़े कामों में आसानी हो, काम तेजी से पूरे हों और पूरी प्रक्रिया पारदर्शी हो.
इस अभियान के तहत क्या होगा
इस अभियान के तहत जमीन की डिजिटल जमाबंदी में हुई गलतियों को ठीक किया जाएगा. जिन लोगों की जमाबंदी ऑनलाइन नहीं हुई है उन्हें जोड़ा जाएगा. साथ ही, उत्तराधिकार के आधार पर नामांतरण और साझी संपत्तियों के बंटवारे से संबंधित मामलों को भी निपटाया जाएगा.
बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
जरूरी दस्तावेज जमा किए जाएंगे
राजस्व विभाग की टीमें लोगों के घर-घर जाकर जमाबंदी की प्रति और आवेदन फॉर्म बांटेंगी. इसके बाद गांवों और पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर लोगों से आवेदन और जरूरी दस्तावेज जमा किए जाएंगे.
इस अभियान को सफल बनाने के लिए 10 अगस्त को पटना के शास्त्रीनगर स्थित राजस्व (सर्वे) प्रशिक्षण संस्थान में एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है. इस बैठक की अध्यक्षता विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह करेंगे.
इसमें पंचायत प्रतिनिधियों, विभिन्न कर्मचारी संगठनों और संघों को बुलाया गया है ताकि वे अपने सुझाव दे सकें और अभियान को और बेहतर ढंग से चलाया जा सके. इस पूरी प्रक्रिया में विभाग के बड़े अधिकारी भी शामिल रहेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि अभियान सुचारू और जनता के हित में हो.
इसे भी पढ़ें: BJP: तेजस्वी के आरोप पर बीजेपी का पलटवार, बीजेपी आईटी सेल चीफ बोले- फर्जी खबर की खुली पोल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










