ePaper

केवाईसी का अपडेट न होना पड़ गया भारी, बिहार के तीन लाख किसानों के खोते में नहीं आये पैसे

Updated at : 31 Oct 2024 9:21 AM (IST)
विज्ञापन
केवाईसी का अपडेट न होना पड़ गया भारी, बिहार के तीन लाख किसानों के खोते में नहीं आये पैसे

Bihar Bank: प्रधानमंत्री सम्मान निधि के तहत साल में छह हजार रुपये इन किसानों के खाते में नहीं गये हैं.सबसे अधिक पूर्वी चंपारण, सारण, मधुबनी, सीतामढ़ी, पटना, सीवान और अररिया जिले में किसानों के बैंक खाते का केवाइसी लंबित है.

विज्ञापन

Bihar Bank: मनोज कुमार, पटना. राज्य के तीन लाख आठ हजार 17 किसानों को पीएम सम्मान निधि का लाभ केवाइसी के कारण नहीं मिल रहा है. इससे प्रधानमंत्री सम्मान निधि के तहत साल में छह हजार रुपये इन किसानों के खाते में नहीं गये हैं.सबसे अधिक पूर्वी चंपारण, सारण, मधुबनी, सीतामढ़ी, पटना, सीवान और अररिया जिले में किसानों के बैंक खाते का केवाइसी लंबित है. इसे लेकर कृषि विभाग ने चिंता जाहिर की है.

किसानों को खाते का केवाइसी कराने का आदेश

ग्रामवार सूची की जांच कर किसानों के बैंक खाते का केवाइसी कराने का आदेश दिया गया है. गया में 13027, कटिहार में 13138, पश्चिम चंपारण में 13189, अररिया में 14594, सीवान में 14889, पटना में 16108, सीतामढ़ी में 16186, मधुबनी में 17043, सारण में 25152 और सबसे अधिक पूर्वी में चंपारण 25476 केवाइसी लंबित हैं.

केवाइसी से फर्जी लाभुकों की भी हो जायेगी पहचान

कई वास्तविक लाभुक केवाइसी नहीं करा पा रहे हैं. इनमें फर्जी लाभुक भी हैं. आधार कार्ड देकर केवाइसी कराने के साथ ही ऐसे लाभुकों की पहचान हो जायेगी. अभी हाल ही में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में इनकम टैक्स देने वाले, एनआरआइ, नौकरी पेशा के लाभ उठा लेने का खुलासा हुआ था. केवाइसी कराने के बाद फिर से इस तरह के मामले का खुलासा होने की संभावना है.

इन जिलों में चार हजार तक लंबित है केवाइसी

मधेपुरा में पांच, पूर्णिया में 110, कैमूर में 557, सुपौल में 689, शिवहर में 857, अरवल में 1201, मुजफ्फरपुर में 1248, शेखपुरा में 1709, सहरसा में 1989, लखीसराय में 1183, भागलपुर में 2467 किसानों का केवाइसी नहीं हुआ है, जबकि जहानाबाद में 2527, बक्सर में 3079, मुंगेर में 3079, बेगूसराय में 3892 और खगड़िया में 4205 केवाइसी लंबित है.

Also Read: Bihar Land Survey: नाकाफी रही ट्रेनिंग, सरकार सर्वे कर्मियों को अब देगी कैथी लिपि की किताब

इन जिलों में दस हजार किसानों के बैंक खाते का केवाइसी नहीं

किशनगंज में 5250, बांका में 5631, गोपालगंज में 6325, दरभंगा में 8004, वैशाली में 8952, नालंदा में 9491 केवाइसी लंबित है. वहीं, नवादा में 9539, औरंगाबाद में 9805, समस्तीपुर में 10323, रोहतास में 11442, भोजपुर में 11756, जमुई में 12104 किसानों का केवाइसी नहीं हुआ है.

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन