Bihar: गृह विभाग में अटकी अनंत सिंह के पैरोल की फाइल, जेल से बाहर आने में हो सकती है देरी

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन
Bihar: गृह विभाग में अटकी अनंत सिंह के पैरोल की फाइल, जेल से बाहर आने में हो सकती है देरी

Bihar: मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह को जेल से बाहर आने के लिए एक दिन और इंतजार करना होगा. गृह विभाग में कागजी प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण मंगलवार को उनकी पैरोल पर रिहाई नहीं हो पायी.

विज्ञापन

Bihar: पटना. मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह को जेल से बाहर आने के लिए अभी और इंतजार करना होगा. उनकी पैरोल की फाइट गृह विभाग में अटकी हुई है. बताया जा रहा है कि कुछ प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है. अनंत सिंह ने बेहतर स्वास्थ्य लाभ लेने का हवाला देकर जेल अधीक्षक से 15 दिनों की पैरोल मांगी है. कहा जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के बीच अनंत सिंह पैरोल पर जेल से बाहर आ सकते हैं. हालांकि अभी जेल से बाहर आने के लिए उन्हें थोड़ा और इंतजार करना होगा.

नहीं पूरी हो सकी कागजी प्रक्रिया

जानकारी के अनुसार 30 अप्रैल को अनंत सिंह को 15 दिनों की पैरोल मिलनी थी और छोटे सरकार जेल से बाहर आने वाले थे, लेकिन कागजी प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण अनंत सिंह अब मंगलवार को संभवत: जेल से बाहर नहीं आ सकेंगे. अभी जेल से बाहर आने के लिए उन्हें एक दिन और इंतजार करना पड़ सकता है. सबकुछ ठीक रहा तो वो अब एक मई को जेल से बाहर आयेंगे.

इंतजार और सही

मंगलवार को अनंत सिंह के जेल से बाहर आने की खबर से उनके समर्थकों में भारी उत्साह था. जेल से बाहर आने के बाद अनंत सिंह सीधे अपने गांव लदमा जाने वाले थे. जहां उनके स्वागत के लिए भव्य तैयारी की गई थी, लेकिन उनके आज जेल से बाहर नहीं आने की खबर सुनकर समर्थकों में मायूसी है. हालांकि उनका कहना है कि जैसे इतने दिन इंतजार किया है, एक दिन का इंतजार और कर लेंगे.

Also Read: Bihar: राबड़ी देवी ने बहू राजश्री को सिखाया चक्की चलाना, तेजस्वी की पत्नी ने इंस्टा पर शेयर की फीलिंग

पत्नी ने पाला बदला

मोकामा के पूर्व विधायक और छोटे सरकार नाम से प्रसिद्ध अनंत सिंह के पैतृत आवास लदमा से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद मिलने के मामले में दोषी पाते हुए कोर्ट ने उन्हें सजा सुनाई थी. दो साल से अधिक की सजा होने के कारण उनकी विधानसभा की सदस्यता खत्म हो गई थी. जिसके बाद आरजेडी ने मोकामा उपचुनाव में अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी को अपना उम्मीदवार बनाया था. पिछले दिनों उनकी पत्नी ने पाला बदल लिया और राजद को छोड़कर जदयू खेमे में आ गयी.

विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन