बिहार में 10 लाख किसानों का रजिस्ट्रेशन पूरा, रजिस्ट्री का बना नया रिकॉर्ड, डिप्टी सीएम का बड़ा ऐलान

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 10 Jan 2026 8:28 PM

विज्ञापन

राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा

Bihar Agristack Campaign: एग्रीस्टैक महाअभियान के तहत बिहार ने डिजिटल कृषि की दिशा में बड़ी सफलता हासिल की है. राज्य में 10 लाख से अधिक किसानों का रजिस्ट्रेशन पूरा हो चुका है. यूनिक किसान आईडी से किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से और पारदर्शी तरीके से मिलेगा.

विज्ञापन

Bihar Agristack Campaign: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग और कृषि विभाग द्वारा चलाए जा रहे संयुक्त एग्रीस्टैक महाअभियान ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है. बिहार में अब तक 10 लाख 41 हजार 341 किसानों का पंजीकरण पूरा हो चुका है. इसके साथ ही राज्य ने 10 लाख किसान रजिस्ट्री का अहम आंकड़ा पार कर लिया है. एक ही दिन में रजिस्ट्रेशन की संख्या में करीब 42 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इसे राज्य में डिजिटल खेती की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है.

क्या बोले डिप्टी सीएम

उपमुख्यमंत्री एवं राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने इस सफलता का श्रेय दोनों विभागों के बेहतर तालमेल, जिला प्रशासन की सक्रियता और फील्ड में काम कर रहे कर्मचारियों को दिया है.

उन्होंने बताया कि यूनिक किसान आईडी बनने से किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि समेत केंद्र और राज्य सरकार की सभी योजनाओं का लाभ आसानी से समय पर और बिना किसी परेशानी के मिल सकेगा. इससे किसानों और उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

सचिव ने दी जानकारी

सरकार का लक्ष्य है कि राज्य का हर पात्र किसान डिजिटल रूप से सशक्त बने. इसी वजह से इस महाअभियान की अवधि को बढ़ाकर 21 जनवरी तक कर दिया गया है. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव सीके अनिल ने बताया कि 9 जनवरी की शाम 8 बजे तक 1 लाख 86 हजार 73 किसानों का रजिस्ट्रेशन हुआ, जो हर दिन के लक्ष्य का करीब 69 प्रतिशत है. यह संख्या 8 जनवरी की तुलना में काफी अधिक रही.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

किस जिले के प्रदर्शन सबसे अच्छा

जिलों के प्रदर्शन की बात करें तो मुजफ्फरपुर, वैशाली, अररिया, भागलपुर और कटिहार ने लक्ष्य से ज्यादा रजिस्ट्रेशन कर अच्छा काम किया है. मधुबनी, बेगूसराय, समस्तीपुर, सीवान, सारण और कैमूर जैसे जिलों में रजिस्ट्रेशन की गति अभी धीमी है. कुछ जिलों में राज्य औसत से भी कम प्रगति हुई है, जहां सुधार के लिए प्रयास किए जा रहे हैं.

फिलहाल ई-केवाइसी और रजिस्ट्रेशन के बीच अंतर बना हुआ है. इस कमी को दूर करने के लिए जागरूकता अभियान और तकनीकी मदद तेज की जा रही है. प्रशासन को उम्मीद है कि तय समय में लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: बिहार के 16 जिलों में ऑरेंज और 15 जिलों में येलो अलर्ट, मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए जारी की एडवाइजरी

बिहार के 3 जिलों में 13 और 14 जनवरी तक स्कूल बंद, DM ने जारी किया आदेश

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन