Bihar IPS Transfer: बिहार में 18 IPS का ट्रांसफर, पटना के नये SSP बने कार्तिकेय शर्मा, स्वीटी सेहरावत को मिली यहां की जिम्मेदारी
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 14 Jun 2025 7:17 PM
Bihar IPS Transfer: बिहार में शनिवार को 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है. अवकाश कुमार को पटना SSP के पद से हटा दिया गया है. कार्तिकेय के शर्मा को पटना का नया SSP बनाया गया है.
Bihar IPS Transfer: बिहार सरकार ने राज्य में प्रशासनिक सख्ती और पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बड़ा फेरबदल करते हुए 18 IPS अधिकारियों का तबादला किया है. गृह विभाग की ओर से तबादले से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गई है. इस बदलाव के तहत पटना के एसएसपी अवकाश कुमार को हटाकर कार्तिकेय शर्मा को नया एसएसपी नियुक्त किया गया है. कार्तिकेय शर्मा 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और अब वे राजधानी की कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे. अवकाश कुमार को बीएमपी-1 में भेजा गया है.
स्वीटी सेहरावत का हुआ प्रमोशन
पटना सेंट्रल की सिटी एसपी स्वीटी सेहरावत को प्रमोट कर पूर्णिया का एसपी बनाया गया है. वहीं सरथ आर एस को सुपौल जिले का नया एसपी नियुक्त किया गया है. पटना सीआईडी में सेवा दे रहे एसपी चंद्रशेखर प्रसाद को अब एसपी (लॉ एंड ऑर्डर, पटना) बनाया गया है.
अवकाश कुमार 6 महीने भी पटना में नहीं दे पाए सेवा
पटना में इन दिनों आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही थी. लॉ एंड आर्डर पर सवाल उठ रहे थे. इसी वजह से महज 6 महीने के अंदर पटना के एसएसपी अवकाश कुमार को सरकार ने हटा दिया है. अवकाश कुमार को 28 दिसंबर 2025 को पटना का एसएसपी बनाया था. लेकिन वो क्राइम कंट्रोल नहीं कर पाए. यही मुख्य वजह है कि अवकाश कुमार अपना 6 महीने का कार्यकाल भी पूरा नहीं कर पाए.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
कार्तिकेय शर्मा के बारे में जानिए
पटना के नया एसएसपी बने कार्तिकेय शर्मा का जन्म 4 सितंबर 1988 को हुआ और उनकी प्रारंभिक पढ़ाई लिखाई रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने आईआईटी खड़गपुर (IIT Kharagpur) में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के लिए दाखिला लिया. फिर IIM अहमदाबाद से मैनेजमेंट में PGDM का कोर्स किया. इसके उन्होंने UPSC की परीक्षा दी. परीक्षा पास करने के बाद उनका सेलेक्शन बिहार कैडर के आईपीएस के रूप में हुआ.
इसे भी पढ़ें: अगले 48 घंटे बिहार के 23 जिलों में होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया डबल अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










