बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को करारा झटका, पूर्व बाहुबली MLA ने थामा AIMIM का दामन

Updated:
विज्ञापन
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को करारा झटका, पूर्व बाहुबली MLA ने थामा AIMIM का दामन

Bihar Politics: बिहार में इसी साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका मिला. पार्टी के 4 बार विधायक रह चुके तौसीफ आलम ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM का दामन थाम लिया है. हैदराबाद में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.

विज्ञापन

Bihar Politics: साल 2025 के आखिर में बिहार विधानसभा का चुनाव होने वाला है, जिसको लेकर तमाम राजनीतिक पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी है. इस बीच चुनाव से पहले ही कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, कांग्रेस के पूर्व विधायक तौसीफ आलम ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM का दामन थाम लिया है. बता दें कि, तौसीफ आलम ने हैदराबाद में AIMIM सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी और पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.     

4 बार रह चुके हैं विधायक

पूर्व विधायक तौसीफ आलम की बात करें तो, वे बहादुरगंज विधानसभा क्षेत्र से 4 बार विधायक रह चुके हैं. जिससे कहा जाता है कि, बहादुरगंज विधानसभा क्षेत्र में इनकी खास पकड़ है. वहीं, विधानसभा चुनाव 2020 की बात करें तो, उस वक्त तौसीफ आलम को असदुद्दीन ओवैसी की ही पार्टी यानी कि एआईएमआईएम के उम्मीदवार अंजार नईमी से मुंह की खानी पड़ी. हालांकि, अंजार नईमी आरजेडी में शामिल हो गए. इस हार के बाद से ही कयास लगाया जा रहा था कि, तौसीफ आलम एआईएमआईएम में शामिल होंगे. इतना ही नहीं, लोकसभा चुनाव 2024 की बात की जाए तो, तौसीफ आलम ने खुले मंच से ही कांग्रेस सांसद डॉ. जावेद आजाद का विरोध किया था, जिसके बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया था.

सीमांचल में अकेले ही AIMIM दिखाएगी दम

बता दें कि, असदुद्दीन ओवैसी पार्टी एआईएमआईएम इसी साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में सीमांचल इलाके में मजबूती के साथ लड़ाई लड़ने की तैयारी में जुटी है. ऐसे में कांग्रेस के पूर्व विधायक तौसीफ आलम का एआईएमआईएम में शामिल होना बड़ी बात मानी जा रही है. दूसरी ओर चर्चा यह भी है कि, एआईएमआईएम इस बार चुनाव में तौसीफ आलम को बहादुरगंज विधानसभा क्षेत्र से टिकट दे सकती है. इधर, एआईएमआईएम इस बार भी चुनाव में अकेले ही उतरने वाली है. वह किसी भी गठबंधन का हिस्सा नहीं बन पाई है.    

Also Read : Pahalgam Terror Attack के बाद हाई अलर्ट पर बिहार! इंडो-नेपाल बॉर्डर पर इन आधुनिक मशीनों से हो रही जांच

विज्ञापन
प्रीति दयाल

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन