बियाडा ने जमीन वापस करने वाले 32 उद्यमियों को लौटायी राशि

Updated:
विज्ञापन
बियाडा ने जमीन वापस करने वाले 32 उद्यमियों को लौटायी राशि

बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (बियाडा) की एक्जिट पॉलिसी का फायदा उठाने वाले 32 उद्यमियों को प्रदेश के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्र ने उनकी बकाया राशि के चेक प्रदान किये.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (बियाडा) की एक्जिट पॉलिसी का फायदा उठाने वाले 32 उद्यमियों को प्रदेश के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्र ने उनकी बकाया राशि के चेक प्रदान किये. ये वे उद्यमी हैं, जिन्होंने निवेश के लिए बियाडा में जमीन ली थी, लेकिन कुछ कारणों की वजह से वह इसमें उत्पादन शुरू नहीं कर सके. अब इन उद्यमियों ने आवंटित जमीन बियाडा को वापिस कर दी है. इसके बदले में बियाडा ने अब तक लीज आवंटन के समय के हिसाब से देय शुल्क काट कर उनकी राशि वापस की है. इस दौरान बियाडा के मैनेजिंग डाइरेक्टर कुंदन कुमार, बियाडा के एक्जीक्यूटिव डाइरेक्टर चंद्रशेखर सिंह , बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष केपीएस केसरी , बिहार चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष सुभाष पटवारी एवं अन्य प्रमुख उद्यमी मौजूद रहे. एक्जिट पॉलिसी से जुड़ा यह कार्यक्रम उद्योग भवन में आयोजित किया गया. इस दौरान प्रदेश के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्र ने कहा कि बियाडा विकास में अहम योगदान दे रहा है. कहा कि बियाडा और निवेशक एक दूसरे के पूरक हैं. बियाडा को चाहिए कि वह निवेशकों को आकर्षित करे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Ranjan

लेखक के बारे में

By Rakesh Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन