Bhojpuri Star अंकुश राजा और रक्षा गुप्ता का फोटो वायरल, दोनों ने किया 'पकड़उवा बियाह'

Updated at : 04 Aug 2022 1:15 PM (IST)
विज्ञापन
Bhojpuri Star अंकुश राजा और रक्षा गुप्ता का फोटो वायरल, दोनों ने किया 'पकड़उवा बियाह'

अंकुश राजा एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं. उनकी एक शादी शुदा तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस तस्वीर में वे अभिनेत्री रक्षा गुप्ता के साथ नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

पटना. भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के पॉपुलर स्टार अंकुश राजा एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं. उनकी एक शादी शुदा तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस तस्वीर में वे अभिनेत्री रक्षा गुप्ता के साथ नजर आ रहे हैं, जिनकी मांग में सिंदूर है. कहा जा रहा है कि दोनों ने शादी कर ली है. लेकिन मामला कुछ और ही है. यह तस्वीर भी अपकमिंग भोजपुरी वेब सीरीज ‘पकड़उवा बियाह’ की है, जिसकी शूटिंग इन दिनों अयोध्या में जोर शोर से चल रही है. रक्षा गुप्ता और अंकुश राजा सीरीज के मुख्य भूमिका में हैं.

इससे पहले अनारा गुप्ता के साथ हुआ था वायरल

इससे पहले अंकुश राजा की तस्वीर मिस जम्मू अनारा गुप्ता के साथ भी वायरल हुई थी. लेकिन इस बार उनकी जो तस्वीर वायरल हुई है, उसमें रक्षा गुप्ता हैं और जो दो रंग की साड़ी में बेहद खुश नजर आ रही हैं. अंकुश राजा और रक्षा गुप्ता की जोड़ी कमाल की लग रही है. उनके फैन्स भी इसे खूब पसंद कर रहे हैं और इस तस्वीर को खूब शेयर भी किया जा रहा है. इसको लेकर अंकुश राजा का कहना है कि यह सीरीज काफी रोचक है और इसकी शूटिंग में हमें खूब मजा भी आ रहा है. रक्षा प्रतिभाशाली और स्टनिंग एक्ट्रेस हैं. हम लोग सेट को खूब एंजॉय कर रहे हैं. उम्मीद है हमारी केमेस्ट्री और ये सीरीज लोगों को खूब पसंद आने वाली है.

‘पकड़उवा बियाह’ के सेट से तस्वीर वायरल

गौरतलब है कि यशी फिल्म्स के बैनर तले बन रही चौपाल ओटीटी के वेब सीरीज ‘पकड़उवा बियाह’ के सेट से ये तस्वीरें वायरल हुई हैं. इसमें अंकुश राजा और रक्षा गुप्ता एक मैरिड कपल के रूप में नजर आ रहे हैं. उनके मांग में सिंदूर है और गले में मंगलसूत्र पहने व साड़ी में बेहद ही प्यारी लग रही हैं. तस्वीरों में उनकी केमिस्ट्री का कोई जवाब नहीं है. फोटोज से सामने आते ही फैंस इस सीरीज के लिए और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं.

ओटीटी प्लेटफॉर्म चौपाल पर होगी रिलीज

बता दें कि इस सीरीज निर्माण अभय सिन्हा कर रहे हैं. इसके निर्देशक विकास तिवारी ‘विक्की’ हैं. इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म चौपाल पर रिलीज किया जाएगा. यह दर्शकों के लिए बेहद एंटरटेनिंग होने वाला है. वेब सीरीज ‘पकड़उवा बियाह’ में अंकुश – राजा के साथ रक्षा गुप्ता, अनारा गुप्ता, पूजा तिवारी, रंभा सहनी, विनीत विशाल, वीआईबी बिजेंद्र, विष्णु शंकर बेलु, ओपी कश्यप और अविनाश पांडेय मुख्य भूमिका में है. लेखक कुमार देव सिंह, डायलॉग सुरेंद्र मिश्रा और गौरव कुमार गुड्डू का है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन