बाढ़ के कुंडी ऑटो स्टैंड में दिनदहाड़े फायरिंग, दो को लगी गोली, PMCH रेफर

Updated:
विज्ञापन

गोली लगने के बाद अस्पताल ले जाते लोग

Barh Firing News : पटना जिले के बाढ़ स्थित स्टेशन कुंदी ऑटो स्टैंड में रविवार को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर फायरिंग हुई. घटना में पुरुषोत्तम कुमार और मुखिया पुत्र साहिल कुमार को गोली लगी, जिन्हें गंभीर हालत में पीएमसीएच रेफर किया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

बाढ़ से जयमणी कुमार की रिपोर्ट
Barh Firing News : बाढ़ थाना क्षेत्र के स्टेशन कुंदी ऑटो स्टैंड में रविवार दोपहर पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर फायरिंग हुई. गोलीबारी की इस घटना में दो लोगों को गोली लग गई, जबकि मारपीट में दो अन्य लोग घायल हो गए. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है.

दो लोगों को लगी गोली

घायलों में बासोबागी गांव निवासी 25 वर्षीय पुरुषोत्तम कुमार, पिता रामप्रवेश गोप तथा बेढ़ना पूर्वी पंचायत के मुखिया के 15 वर्षीय पुत्र साहिल कुमार शामिल हैं. बताया जाता है कि साहिल कुमार को सीने में गोली लगी है. दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया.

पुरानी रंजिश को लेकर विवाद

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दो पक्षों के बीच पहले से चला आ रहा विवाद अचानक हिंसक रूप ले लिया. देखते ही देखते दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई. इस दौरान पिस्टल के बट से मारपीट भी की गई, जिसमें दो अन्य लोग घायल हो गए.

चुनावी विवाद और जुए के धंधे की चर्चा

स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना के पीछे पुरानी चुनावी रंजिश कारण हो सकती है. वहीं कुछ लोगों ने स्टेशन क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे गेसिंग और जुआ के कारोबार को भी विवाद की वजह बताया है. चर्चा है कि एक पक्ष तीन ताशिया जुआ खिलाने का काम करता था, जिसका विरोध लंबे समय से किया जा रहा था.

दो दिन पहले भी हुई थी मारपीट

स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों पक्षों के बीच दो दिन पूर्व भी मारपीट की घटना हुई थी. उसी विवाद की कड़ी में रविवार को गोलीबारी की घटना सामने आई है.

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा गोलीबारी में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है. घटना के बाद क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पुलिस सतर्क है.

इसे भी पढ़ें : 70वीं BPSC में सूरज कुमार की उपलब्धि से गौरवान्वित हुआ बिक्रम, वार्ड पार्षद ने किया सम्मानित

इसे भी पढ़ें : स्टेशनरी दुकानदार के बेटे-बेटी ने बढ़ाया पटना का मान, 70वीं BPSC में लहराया सफलता का परचम

विज्ञापन
निखिल अनुराग

लेखक के बारे में

By निखिल अनुराग

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट. नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन