Patna : बी- बॉस माध्यमिक व उच्चतर माध्यमिक का प्रवेश पत्र वेबसाइट पर जारी

Updated:
विज्ञापन

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा संचालित बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड (बी-बॉस) की माध्यमिक और उच्च माध्यमिक परीक्षाओं का प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है. परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र समिति की वेबसाइट http://secondary.biharboardonline.com पर आठ जून से अपलोड रहेगा.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा संचालित बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड (बी-बॉस) की प्रथम माध्यमिक परीक्षा जून 2023 और द्वितीय माध्यमिक परीक्षा 2023 की सैद्धांतिक परीक्षा और प्रायोगिक परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है. परीक्षा समिति ने कहा कि दोनों सत्रों की सैद्धांतिक विषय परीक्षा 15 से 26 जून तक होगी, जबकि प्रायोगिक परीक्षा 27 से 29 जून तक चलेगी. परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र समिति की वेबसाइट http://secondary.biharboardonline.com पर आठ जून से अपलोड रहेगा. परीक्षार्थी उक्त वेबसाइट से यूजर आइडी और पासवर्ड का प्रयोग कर डाउनलोड करेंगे और अपने अध्ययन केंद्र से हस्ताक्षर व मुहर लगना सुनिश्चित करेंगे. सैद्धांतिक विषयों की परीक्षा के लिए प्रत्येक प्रमंडल मुख्यालय जिला में परीक्षा केंद्र बनाया गया है. प्रायोगिक परीक्षा अध्ययन केंद्रों पर आयोजित होगी.

उच्चतर माध्यमिक का भी प्रवेश पत्र जारी

परीक्षा समिति ने बी-बॉस प्रथम उच्चतर माध्यमिक (12वीं) परीक्षा जून 2023 और द्वितीय उच्चतर माध्यमिक परीक्षा दिसंबर 2023 का प्रवेश पत्र http://seniorsecondary.biharboardonline.com पर जारी कर दिया है. परीक्षार्थी अपना यूजर आइडी और पासवर्ड का प्रयोग कर आठ जून से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं. उक्त प्रवेश पत्र परीक्षार्थी संबंधित अध्ययन केंद्र से हस्ताक्षर और मुहर लगाना सुनिश्चित करेंगे. उच्चतर माध्यमिक की दोनों सत्र की परीक्षा 15 जून से दो जुलाई तक होगी, जबकि प्रायोगिक परीक्षा चार से नौ जुलाई तक अध्ययन केंद्रों पर होगी. सैद्धांतिक विषयों की परीक्षा प्रमंडल मुख्यालय जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन