विश्व स्तनपान सप्ताह पर तिब्बी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Updated:
विज्ञापन
विश्व स्तनपान सप्ताह पर तिब्बी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

राजधानी पटना के राजकीय तिब्बी कॉलेज एवं अस्पताल में विश्व स्तनपान सप्ताह का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना राजधानी पटना के राजकीय तिब्बी कॉलेज एवं अस्पताल में विश्व स्तनपान सप्ताह का आयोजन किया गया. प्रिंसिपल डॉ प्रो मोहम्मद महफूजुर रहमान के दिशा-निर्देश में आयोजित इस कार्यक्रम में अस्पताल आने वाले बच्चों की माताओं के साथ-साथ सभी लोगों को जागरूक किया गया. वहीं अस्पताल की पीजी स्कॉलर डॉ साजिया हसन ने कहा कि विश्व स्तनपान सप्ताह हर साल अगस्त के पहले सप्ताह में मनाया जाता है. जिसका समर्थन विश्व स्वास्थ्य संगठन, यूनिसेफ और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय करता है. वहीं डॉ अमानुल्लाह जमाली ने कहा कि बच्चों के लिए मां का दूध किसी वरदान से कम नहीं है, जो बच्चों के मानसिक व शारीरिक विकास को मजबूत करता है. इस मौके पर काफी संख्या में चिकित्सक आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Tiwary

लेखक के बारे में

By Anand Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन