कांग्रेस के प्रति पिछड़े समाज में बढ़ा है आकर्षण

Updated:
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रति पिछड़े समाज में बढ़ा है आकर्षण

सूबे के विश्वकर्मा समाज बढ़ई परिवार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र शर्मा और आइपैक में रहे आइआइटियन शशांत शेखर ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना सूबे के विश्वकर्मा समाज बढ़ई परिवार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र शर्मा और आइपैक में रहे आइआइटियन शशांत शेखर ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. सदस्यता लेने वालों में विश्वकर्मा समाज बढ़ई परिवार संगठन के सचिव सुधीर शर्मा सहित विभिन्न जिलों के पदाधिकारी भी शामिल रहे. इस मिलन समारोह का आयोजन रविवार को बिहार प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय सदाकत आश्रम में किया गया था. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने सदस्यता दिलाने के बाद कहा कि कांग्रेस पार्टी के प्रति पिछड़े समाज और युवाओं में नयी चेतना आयी है और पार्टी के प्रति आकर्षण बढ़ा है. सदस्यता ग्रहण करने के बाद रवींद्र शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही एकमात्र ऐसा दल है, जिसने पिछड़े समाज को बल दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Ranjan

लेखक के बारे में

By Rakesh Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन