ePaper

विधानसभा की कार्यवाही हुई हाइटेक, टैबलेट की मदद से सवाल-जवाब सभी होंगे ऑनलाइन

Updated at : 01 Dec 2025 12:48 AM (IST)
विज्ञापन
विधानसभा की कार्यवाही हुई हाइटेक, टैबलेट की मदद से सवाल-जवाब सभी होंगे ऑनलाइन

अब विधानसभा की कार्यवाही हाइटेक दिखेगी. इसकी शुरुआत सोमवार को 18वीं विधानसभा के पहले सत्र से ही हो जायेगी.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना अब विधानसभा की कार्यवाही हाइटेक दिखेगी. इसकी शुरुआत सोमवार को 18वीं विधानसभा के पहले सत्र से ही हो जायेगी. विधानसभा की पूरी कार्यवाही को अब पेपरलेस कर दिया गया है. सदस्यों के सवाल पूछने से लेकर जवाब पाने तक सभी काम टैबलेट की मदद से ऑनलाइन होगा. विधानसभा सदस्यों की सीट पर टैबलेट लगाये गये हैं. विधानसभा सचिव समेत अन्य कर्मियों को भी टैबलेट दिये गये हैं. इसके साथ ही सदन की कार्यवाही का लाइव प्रसारण भी किया जायेगा. यह सब कुछ ””””नेशनल ई-विधान”””” (नेवा) ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से किया जायेगा. विधानसभा सदस्य अपने मोबाइल फोन या टैबलेट पर नेवा ऐप इंस्टॉल करेंगे. यह एंड्रॉइड और आइओएस दोनों तरह के ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए उपलब्ध है. इससे पहले इस तरह की कार्यप्रणाली की शुरुआत विधान परिषद में हो चुकी है. सदन में लगाये गये सेंसर वाले माइक और बड़े टीवी विधानसभा में इ-विधान प्रोजेक्ट के तहत नये सेंसर वाले माइक लगाये गये हैं. इससे कार्यवाही अधिक बेहतर हो सकेगी मदद मिलेगी. सदन में छह बड़े टीवी लगाये गये हैं. किसी प्रस्ताव या विधेयक पर वोटिंग के दौरान इनमें रिजल्ट दिखेगा. मतदान के समय सदस्यों की गिनती दिखायी जायेगी. सदन में हाई-स्पीड वाई-फाई की सुविधा दी गयी है. विधायक सदन में कही गयी बातों को सुनने के लिए हेड सेट इस्तेमाल करते हैं. विधायकों को सुनने के लिए हेड सेट बदले गये हैं और नये हाइटेक हेडसेट लगाये गये हैं. हर सीट पर हेड सेट के साथ डिजिटल डिस्प्ले लगाया गया है. वॉल्यूम कम और ज्यादा करने के लिए सॉफ्ट बटन दिया गया है. डिस्प्ले पर वॉल्यूम डिजिटली दिखायी देता है. विधानसभा सचिवालय ने सदन के काम-काज को हाइटेक करने की जिम्मेदारी एनआइसी को सौंपी गयी है. अधिक सुंदर बनाया गया सदन सदन को पहले के मुकाबले सुंदर बनाया गया है. सीट के गद्दों को बदला गया है. नये विदेशी मार्बल लगाये गये हैं. इससे सदन की सुंदरता बढ़ गयी है. वेल के हिस्से में कारपेट बदला गया है. विधानसभा परिसर के लॉन में कोलकाता से मंगाकर मैक्सिकन घास लगायी गयी है. इसपर कदम रखने पर विधायकों को मखमली अहसास होगा. लॉन किनारे गेंदा और गुलदाउदी के पौधे लगाये गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DURGESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DURGESH KUMAR

DURGESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन