अरविंद महिला कॉलेज में साइबर सुरक्षा व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Published by : JUHI SMITA Updated At : 15 Oct 2025 8:00 PM

विज्ञापन

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को भविष्य की सुरक्षा व आत्मनिर्भरता के लिए उनके दैनिक जीवन से जुड़े डिजिटल खतरों के प्रति सतर्क करना था

विज्ञापन

संवाददाता,पटना साइबर थाना पटना की टीम की ओर से पुलिस उपाधीक्षक सह थानाध्यक्ष, साइबर थाना पटना, नितीश चन्द्र धारिया के निर्देशन में श्री अरविंद महिला कॉलेज पटना में साइबर सुरक्षा व जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में स्कूल प्रशासन का भी सहयोग रहा. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को भविष्य की सुरक्षा व आत्मनिर्भरता के लिए उनके दैनिक जीवन से जुड़े डिजिटल खतरों के प्रति सतर्क करना था. कार्यक्रम में उपस्थित विशेषज्ञों ने छात्राओं को ऑनलाइन ठगी, फिशिंग लिंक, फेक आइडी, पासवर्ड सुरक्षा व डिजिटल पहचान चोरी जैसे खतरों से बचाव की व्यावहारिक जानकारी प्रदान की. विशेषज्ञों ने जोर देकर कहा कि इंटरनेट का प्रयोग करते समय सावधानी और सजगता ही सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JUHI SMITA

लेखक के बारे में

By JUHI SMITA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन