Mahila Rojgar Yojana: 31 दिसंबर तक मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के लिये कर सकते हैं आवेदन, इतनी महिलाओं को नहीं मिली राशि
Published by : Preeti Dayal Updated At : 21 Dec 2025 8:02 AM
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना
Mahila Rojgar Yojana: मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना को लेकर 31 दिसंबर तक महिलाएं आवेदन कर सकती हैं. बिहार में अब तक 10 लाख महिलाएं हैं जो इस योजना का लाभ नहीं उठा पाई हैं. इसके अलावा अब तक राज्य की एक करोड़ 56 लाख महिलाओं को 10-10 हजार रुपये मिले हैं.
Mahila Rojgar Yojana: मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना को लेकर 10-10 हजार रुपये की सहायता राशि महिलाओं को दी जा रही है. ऐसे में अब आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2025 तय की गयी है. इस तय समय में आवेदन करने वाली महिलाओं को ही इस योजना का लाभ मिल सकेगा. शहरी और ग्रामीण इलाके की महिलाएं 31 दिसंबर तक आवेदन कर सकती हैं.
महिलाओं को मिलेंगे 2 लाख रुपये
इस योजना के तहत दस हजार रुपये के बाद महिलाओं को दो लाख रुपये भी रोजगार के लिए दिये जाने हैं. जीविका की ओर से प्रारंभिक रूप से तय किया जा रहा है कि ये दो लाख रुपये किस्तों में दिये जायेंगे. एक साथ दो लाख रुपये नहीं मिलेंगे. रोजगार शुरू करने और उसकी प्रगति की जांच के बाद ही दो लाख रुपये लाभुक महिलाओं को मिलेंगे.
ट्रेनिंग देने को लेकर तैयार हो रहा मॉडल
इसके साथ ही महिलाओं को रोजगार की ट्रेनिंग देने का भी मॉडल तैयार किया जा रहा है. इस योजना के तहत राज्य की एक करोड़ 56 लाख महिलाओं को दस-दस हजार रुपये दिये जा चुके हैं. शहरी इलाके की महिलाएं जो खुद सहायता समूह से नहीं जुड़ी हैं, वह जीविका की वेबसाइट www.brlps.in पर जाकर आवेदन कर सकती हैं.
किस जिले में कितनी महिलाओं को मिली राशि?
- पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर और मधुबनी में सात लाख से अधिक
- पश्चिम चंपारण, समस्तीपुर, पटना में 6 लाख से अधिक
- गया, कटिहार, सारण और अररिया में पांच-पांच लाख
- बांका, बेगूसराय, भागलपुर, नालंदा, पूर्णिया, रोहतास, सीतामढ़ी, सीवान, सुपौल और वैशाली में चार-चार लाख
- भोजपुर, गोपालगंज, किशनगंज, मधेपुरा, नवादा और सहरसा में तीन-तीन लाख से अधिक
इतनी महिलाओं को अभी नहीं मिली है राशि
आवेदन करने वाली दस लाख महिलाओं को इस योजना का लाभ अभी नहीं मिला है. जीविका की ओर से बताया गया है कि आवेदन में कमियां रहने के कारण इन महिलाओं को राशि नहीं मिली है. आधार या फिर बैंक खाता संख्या में गड़बड़ी रहने के कारण राशि नहीं मिली है. इसे फिर से चेक किया जा रहा है. इसके बाद उनके खाते में भी राशि चली जायेगी.
400 पुरुषों के खाते में गये 10-10 हजार रुपये
इस योजना का लाभ केवल महिलाओं को दिया जाना है. लेकिन राज्यभर के लगभग 400 पुरुषों के बैंक खाते में भी इस योजना की राशि चली गयी है. इसकी रिपोर्ट जीविका की ओर से मंगायी जा रही है. राशि रिकवरी की गाइडलाइन जारी नहीं रहने के कारण अभी इस दिशा में कोई पहल विभाग की ओर से नहीं की जा रही है. गाइडलाइन जारी होने के बाद इस पर आगे की कार्रवाई होगी. विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कुछ लोग खुद से भी राशि वापस कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










